/newsnation/media/media_files/2026/02/26/ind-vs-zim-2026-02-26-12-40-56.jpg)
IND vs ZIM Photograph: (afp)
IND vs ZIM: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज टीम इंडिया सुपर-8 के अपने दूसरे मुकाबले में जिम्बाब्वे से भिड़ने वाली है. भारतीय क्रिकेट टीम सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में आज शाम 7 बजे से चन्नई में अहम मुकाबला खेलने वाली है. ये मैच भारत के लिए सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिहाज से काफी ज्यादा महत्वपूर्ण रहने वाला है. भारत को हर हाल में ये मैच जीतना होगा अगर उसे सेमीफाइनल में जगह बनानी है तो, लेकिन इस जीत में एक जिम्बाब्वे का खिलाड़ी रोड़ा बन सकता है. आइए उसके बारे में जानते हैं.
जिम्बाब्वे के इस खिलाड़ी से भारत को होगा खतरा
इस मुकाबले में भारत के लिए जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी सबसे बड़ा खतरा बन सकते हैं. मुजारबानी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कमाल का प्रदर्शन किया है. उन्होंने बड़े-बड़े बल्लेबाजों को अपने सामने घुटने टेकने पर मजबूर किया है. इस टूर्नामेंट में वो सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज हैं.
Blessing Muzarabani joins an elite club 🙌
— ICC (@ICC) February 13, 2026
The pacer becomes the third Zimbabwe bowler to reach 100 T20I wickets 🤩
Watch the highlights of his match-winning performance against Australia 👉 https://t.co/sbZQwkSQQEpic.twitter.com/GyZOrSA1Ap
मुजारबानी से होगा भारतीय बैटर्स को खतरा
ब्लेसिंग मुजारबानी भारतीय बल्लेबाजों के लिए इस मैच में खतरा साबित हो सकते है. उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक 6 मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 10.27 की औसत और 7.19 की इकॉनोमी के साथ कुल 11 विकेट हासिल की हैं. वो इस टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में हैं.
भारतीय बल्लेबाजों के दिखाना होगा दमखम
अब अगर भारतीय टीम को इस मैच को बड़े अंतर से जीतना है तो उनको ब्लेसिंग मुजारबानी के खिलाफ अटैक करना होगा, इसके साथ ही उन्हें विकेट भी नहीं देने होंगे. भारत की ओर से लंबी पारी खेलने और तेजी से रन बनाने का दारोमदार ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे पर होगा.
Must-win. Walk in with BELIEF! 🔥
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 26, 2026
ICC Men's #T20WorldCup 👉 #INDvZIM | SUPER 8 | THU, 26th FEB, 6 PM pic.twitter.com/Fbh2IcLAsM
भारत और जिम्बाब्वे का स्क्वाड
भारत: इशान किशन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, संजू सैमसन.
जिम्बाब्वे: तदिवानाशे मारुमानी (विकेट कीपर), ब्रायन बेनेट, डियोन मायर्स, रयान बर्ल, सिकंदर रज़ा (कप्तान), टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, ग्रीम क्रेमर, ब्लेसिंग मुज़रबानी, रिचर्ड नगारवा, बेन करन, क्लाइव मडांडे, टिनोटेंडा मापोसा, वेलिंगटन मसाकाद्जा.
ये भी पढ़ें :IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ कौन होगा टीम इंडिया की प्लेइंग-11 से बाहर? जानिए किस खिलाड़ी को मिलेगा चांस
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us