IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ कौन होगा टीम इंडिया की प्लेइंग-11 से बाहर? जानिए किस खिलाड़ी को मिलेगा चांस

IND vs ZIM: भारतीय क्रिकेट टीम आज अपनी प्लेइंग-11 में जिम्बाब्वे के खिलाफ बदलाव कर सकती है. आज टीम से कौन बाहर होगा और किसे मौका मिलेगा. आइए जानते हैं.

IND vs ZIM: भारतीय क्रिकेट टीम आज अपनी प्लेइंग-11 में जिम्बाब्वे के खिलाफ बदलाव कर सकती है. आज टीम से कौन बाहर होगा और किसे मौका मिलेगा. आइए जानते हैं.

author-image
Ashik Kumar
New Update
TEAM INDIA

TEAM INDIA Photograph: (X/BCCI)

IND vs ZIM: भारत और जिम्बाब्वे के बीच आज शाम 7:00 बजे से चेन्नई के एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में सुपर-8 का मुकाबला खेला जाने वाला है. इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में कौन से बदलाव होंगे. किन खिलाड़ियों को प्लेइंग-11 से बाहर रखा जाएगा और किन खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया जाएगा. आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं. 

Advertisment

टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में होगा 1 बदलाव?

भारतीय क्रिकेट टीम की प्लेइंग-11 में जिम्बाब्वे के खिलाफ एक बदलाव हो सकता है. कप्तान सूर्यकुमार यादव और कोच गौतम गंभीर इलेवन में उपकप्तान अक्षर पटेल की वापसी करवा सकते हैं. अक्षर को टीम में वाशिंगटन सुदंर की जगह पर मौका दिया जा सकता है. 

नीदरलैंड के खिलाफ ग्रुप स्टेज के अंतिम मैच में और सुपर-8 के पहले मुकाबले में दक्षिण अफीका के खिलाफ अक्षर पटेल को प्लेइंग-11 से बाहर बैठाया गया था. उनकी जगह पर प्लेइंग-11 में सुंदर को जगह दी गई थी, जो अब तक कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं.

ये 4 खिलाड़ी प्लेइंग-11 से रह सकते हैं बाहर

इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग-11 से संजू सैमसन, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर और मोहम्मद सिराज समेत 4 खिलाड़ी बाहर बैठ सकते हैं. इन खिलाड़ियों को 11 में जगह नहीं मिलने की संभावना है.

भारत की संभावित प्लेइंग-11

अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत का स्क्वाड

ईशान किशन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, संजू सैमसन.

ये भी पढ़ें :Pakistan semi-final scenario: पाकिस्तान अभी भी बना सकता है सेमीफाइनल में जगह, जानें क्या है नया समीकरण?

T20 world Cup 2026 Team India Playing 11 IND vs ZIM
Advertisment