WI vs SA: रोमारियो शेफर्ड ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, वेस्टइंडीज ने 6 बार किया ये कारनामा, हर बार Romario Shepherd शामिल

WI vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 में वेस्टइंडीज एक वक्त पर 83 रन पर 7 विकेट गंवा चुकी थी. यहां से जेसन होल्डर ओर रोमारियो शेफर्ड ने टीम के स्कोर को 176 तक पहुंचाया.

WI vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 में वेस्टइंडीज एक वक्त पर 83 रन पर 7 विकेट गंवा चुकी थी. यहां से जेसन होल्डर ओर रोमारियो शेफर्ड ने टीम के स्कोर को 176 तक पहुंचाया.

author-image
Roshni Singh
New Update
Umran Malik

Umran Malik Photograph: (AFP)

WI vs SA: वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की हालत बेहद खराब रही. वेस्टइंडीज ने 83 रन के स्कोर पर 7 विकेट गंवा दिए थे. यहां से जेसन होल्डर ओर रोमारियो शेफर्ड ने 8वें विकेट के लिए 89 रनों की साझेदारी कर टीम के स्कोर को 176 रनों तक पहुंचाया. इसी के साथ जेसन होल्डर ने एक बड़ा कारनामा कर दिया है. 

Advertisment

रोमारियो शेफर्ड का बड़ा कारनामा

वेस्टइंडीज के लिए टी20 इंटरनेशनल में 8वें विकेट या उससे नीचे के लिए कुल 6 बार 50 से ज्यादा रनों की साझेदारी हुई है. दिलचस्प बात यह है कि इन 6 बार भी रोमारियो शेफर्ड उस पार्टरनशिप का हिस्सा रहे हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस सुपर-8 मैच में वेस्टइंडीज ने 83 रनों पर 7 विकेट गंवा दिए थे. यहां से जेसन होल्डर ओर रोमारियो शेफर्ड ने 8वें विकेट के लिए 89 रनों की साझेदारी की और टीम के स्कोर को 176 रन पहुंचाया. जेसन होल्डर 31 गेंद पर 49 रन बनाए. जबकि रोमारियो शेफर्ड 37 गेंद पर 52 रन बनाकर नाबाद रहे. 

T20 इंटरनेशनल में 8वें विकेट या उससे नीचे की साझेदारी 

इसके अलावा जेसन होल्डर ओर रोमारियो शेफर्ड की जोड़ी ने एक और कारनामा किया. टी20 इंटरनेशनल में 8वें या उससे नीचे के लिए यह तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी है. 

  • 132* - सेबर ज़खिल और सकलैन अली ( बेल्जियम), बनाम ऑस्ट्रिया, वाटरलू, 2021
  • 89 - रोमारियो शेफर्ड और जेसन होल्डर (वेस्टइंडीज) बनाम साउथ अफ्रीका, अहमदाबाद, 2026
  • 88* - चेर्नोह बाह और लांसाना लैमिन (सिएरा लियोन) बनाम एस्वातिनी, अबुजा, 2024
  • 80 - प्रेस्टन मोमसेन और सफयान शरीफ (स्कॉटलैंड) बनाम एनईडी, एडिनबर्ग, 2015
  • 78 - रोमारियो शेफर्ड और शमर स्प्रिंगर (वेस्टइंडीज) बनाम न्यूजीलैंड, नेल्सन, 2025

T20I में 100 से कम रनों पर 7 विकेट गिरने के बाद टीमों का सर्वोच्च स्कोर

187 (85/7 से) - पाकिस्तान बनाम श्रीलंका, दुबई, 2013
176/8 (83/7 से) - वेस्टइंडीज बनाम साउथ अफ्रीका, अहमदाबाद, 2026
171 (77/7 से) - पूर्वोत्तर एशिया बनाम कुवैत, मिशन रोड, 2025
170/8 (65/7 से) - वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड, ब्रिजटाउन, बारबाडोस, 2022

यह भी पढ़ें:  T20 World Cup 2026 में कौन जीतेगा प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवार्ड, ये 3 खिलाड़ी हैं प्रबल दावेदार

Jason holder romario shepherd
Advertisment