T20 World Cup 2026 में कौन जीतेगा प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवार्ड, ये 3 खिलाड़ी हैं प्रबल दावेदार

T20 World Cup 2026: आज हम आपको उन तीन दावेदारों के बारे में बताने वाले हैं, जो टी20 वर्ल्ड कप 2026 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवार्ड अपने नाम कर सकते हैं.

T20 World Cup 2026: आज हम आपको उन तीन दावेदारों के बारे में बताने वाले हैं, जो टी20 वर्ल्ड कप 2026 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवार्ड अपने नाम कर सकते हैं.

author-image
Ashik Kumar
New Update
IND vs PAK

IND vs PAK Photograph: (AFP)

T20 World Cup 2026: भारत और श्रीलंका की मेजबानी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन हो रहा है. ये टूर्नामेंट अब अपने अंतिम पड़ाव की ओर पहुंच चुका है. अभी सुपर-8 के मुकाबले खेले जा रहे हैं, इसके बाद दो सेमीफाइनल होंगे और फिर 8 मार्च को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच खेला जाएगा. इसके साथ ही फैंस ये जानना चाह रहे हैं कि कौन इस बार प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवार्ड अपने नाम करेगा. तो आइए आज हम आपको उसके बारे में बताने वाले हैं.

Advertisment

1 - साहिबजादा फरहान

पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान अपने पहले ही टी20 वर्ल्ड कप में शतक जड़कर सुर्खियां बटोरी हैं. अब वो टूर्नामेंट में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवार्ड अपने नाम किया. उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अबतक 5 मैचों में 70 की औसत और 158 के स्ट्राइक रेट के साथ 283 रन बनाए हैं. नामीबिया के सामने साहिबजादा फरहान ने 57 गेंदों में शतक लगाया था. वह ऐसा करने वाले टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में दूसरे पाकिस्तानी खिलाड़ी बने हैं.

2 - शिमरोन हेटमायर

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर भी इस बार प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवार्ड जीतने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में प्रबल दावेदार हैं. हेटमायर ने वेस्टइंडीज के लिए नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए 5 पारियों में 54 की औसत के साथ 219 रन बनाए हैं. इस वक्त वो टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने हुए हैं.

3 - ईशान किशन

इंडियन क्रिकेट टीम के सलामी विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन भी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर सकते हैं. वो अब तक टूर्नामेंट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने हुए हैं. ईशान ने अब तक 5 मैचों में 193 की स्ट्राइक-रेट के साथ 176 रन बना चुके हैं. उन्होंने 40 गेंदों में 77 रन की पारी पाकिस्तान के खिलाफ खेली थी, जो भारत की जीत का कारण बना था.

ये भी पढ़ें : SA vs WI: होल्डर और शेफर्ड ने बचाई वेस्टइंडीज की लाज, 83/7 के बाद स्कोर पहुंचाया 175 के पार, एनगिडी ने लिए 3 विकेट

ishan-kishan T20 world Cup 2026
Advertisment