/newsnation/media/media_files/2026/02/26/romario-shepherd-jason-holder-2026-02-26-16-51-19.jpg)
Romario Shepherd Jason Holder Photograph: (AFP)
SA vs WI: वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 47वां मैच खेला जा रहा है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज ने जीत के लिए साउथ अफ्रीका को 177 रनों का लक्ष्य दिया है. इस मैच में वेस्टइंडीज की टीम टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका के सामने 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 176 रन बना पाई. वेस्टइंडीज के लिए जेसन होल्डर ओर रोमारियो शेफर्ड के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया, जबिक साउथ अफ्रीका के लिए लुंगी एनगिडी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए.
वेस्टइंडीज का टॉप ऑर्डर सस्ते में लौटा पवेलियन
इस मैच में वेस्टइंडीज के लिए ब्रैंडन किंग और शाई होप पारी की शुरुआत करने के लिए आए. इन दोनों ने 2.2 ओवर में पहले विकेट के लिए 29 रन जोड़े. टीम को पहला झटका कप्तान शाई होप के रूप में लगा. वो 6 बॉल में 1 चौके और 2 छ्क्कों के साथ 16 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. होप के बाद हेटमायर 2 और किंग 11 बॉल में 5 चौकों के साथ 21 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.
Into the Death Overs! ☠️
— Proteas Men (@ProteasMenCSA) February 26, 2026
West Indies are now 118/7 after 15 overs in the first innings.#TheProteas look to clamp down in the final overs and keep the momentum rolling into the run chase. 🇿🇦💥#Unbreakablepic.twitter.com/KbKo0VoByo
होल्डर और रोमारियो ने वेस्टइंडीज की संभाली पारी
इसके बाद रोवमैन पॉवेल 9, रोस्टन चेज 2, शेरफेन रदरफोर्ड 12, मैथ्यू फोर्ड 11 भी पवेलिटन लौट गए. 83 रन के स्कोर पर 7 विकेट गंवाने के बाद रोमारियो शेफर्ड और जेसन होल्डर ने वेस्टइंडीज की पारी को संभाला और स्कोर 100 के पार पहुंचाया. इन दोनों ने टीम के लिए तूफानी पारी खेलीं और शेफर्ड ने शतक लगाया.
Fightback mode: 🔛 💥
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 26, 2026
Romario Shepherd & Jason Holder are powering West Indies back into the game! 🔥
ICC Men’s #T20WorldCup | Super 8 #WIvSA | LIVE NOW 👉 https://t.co/IaEbZJRFNRpic.twitter.com/jubAHSpKYL
वेस्टइंडीज के लिए जेसन होल्डर ने 31 बॉल में 4 चौके और 3 छक्कों के साथ 49 रन बनाए. वहीं रोमारियो शेफर्ड ने 37 बॉल में 3 चौके और 4 छक्कों के साथ 52 रनों की नाबाद पारी खेली. साउथ अफ्रीका के लिए लिए लुंगी एनगिडी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए, जबकि कॉर्बिन बॉश और कगिसो रबाडा ने 2-2 विकेट हासिल किए.
ये भी पढ़ें : SA vs WI: साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर चुनी फील्डिंग, वेस्टइंडीज करेगी पहले बैटिंग, देखें दोनों प्लेइंग-11
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us