/newsnation/media/media_files/2026/02/26/sa-vs-wi-2026-02-26-14-25-54.jpg)
SA vs WI Photograph: (AFP)
SA vs WI: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 47वां मुकाबला साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में टॉस के लिए मैदान पर वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप और साउथ अफ्रीका के कप्तान एडन मार्कराम आए. इस दौरान साउथ अफ्रीका ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. इसके साथ ही मार्कराम ने वेस्टइंडीज को पहले बैटिंग करने का न्योता दिया.
टॉस पर क्या बोले दोनों कप्तान
टॉस जीतने के बाद साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने कहा, 'हम पहले बॉलिंग करेंगे. विकेट काफी अच्छा लग रहा है, हमने यहां कुछ गेम खेले हैं. यह थोड़ा मुश्किल लग रहा है और हम इसका पूरा फायदा उठाने की कोशिश करेंगे. हम लकी रहे हैं कि हमें यहां कुछ गेम खेलने को मिले, कंडीशन अलग रही हैं और हम इसका इंतजार कर रहे हैं. वही टीम है हमने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है'.
टॉस हारने के बाद वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने कहा, 'हम टॉस जीत जाते तो हम भी पहले बॉलिंग करते. हमने एक बदलाव किया है. रोस्टन चेस ने अकील होसेन की जगह ली है. यह बस एक टैक्टिकल बदलाव है, उसे ड्रॉप नहीं किया गया है क्योंकि उसने बहुत अच्छा खेला है. हमने अब तक अच्छा क्रिकेट खेला है और लड़के इस गेम के लिए तैयार हैं'.
Toss Update 🪙
— Proteas Men (@ProteasMenCSA) February 26, 2026
🇿🇦 South Africa have won the toss and elected to Bowl first. #TheProteas remain UNCHANGED following their emphatic triumph in their previous outing at the #T20WorldCup. 😎
Here’s how we line up for today. 🏏#Unbreakablepic.twitter.com/3tWFQUhEFH
वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका की प्लेइंग-11
वेस्ट इंडीज: ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेट कीपर), शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज़, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ.
साउथ अफ्रीका: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जेनसन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी.
ये मुकाबला वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के अलावा भारत के लिए मायने रखता है. वेस्टइंडीज की हार से भारत को फायदा मिलेगा, जबकि साउथ अफ्रीका हारी तो उसके लिए सेमीफाइनल में पहुंचने का रास्ता पेंचीदा हो जाएगा.
ये भी पढ़ें :साउथ अफ्रीका-वेस्टइंडीज का मैच कैसे बदलेगा भारत की किस्मत? जानिए किसकी जीत देगी टीम इंडिया को फायदा
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us