/newsnation/media/media_files/2026/02/26/west-indies-vs-south-africa-2026-02-26-10-16-32.jpg)
West Indies vs South Africa Photograph: (AFP)
T20 World Cup 2026: वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच आज यानी 26 फरवरी को होने वाले मैच में पर भारत की किस्मत डिपेंड करेगी. भारत को सेमीफाइनल में जगह बनानी है तो उसे दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के ऊपर डिपेंड रहना होगा. दक्षिण अफ्रीका की जीत भारत के लिए फायदेमंद हो सकती है. जबकि वेस्टइंडीज की जीत भारत के लिए मुश्किलें बढ़ा सकती है. आइए आपको विस्तार से पूरा समीकरण समझाते हैं.
ग्रुप-1 में कौन सी टीम है टॉप-2 पर काबिज
इस समय वेस्टइंडीज 1 मैच में एक जीत के साथ 2 अंकों के साथ टॉप पर बनी हुई है, क्योंकि उनका नेट रन रेट +5.350 है. उनके बाद दूसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका है, जिसके 1 मैच में एक जीत के साथ 2 अंक हैं और उसका नेट रन रेट +3.800 है. टीम इंडिया प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है, जबकि जिम्बाब्वे चौथे स्थान पर है. दोनों ही टीमों ने 1-1 मैच खेला है, दोनों को ही 1-1 मैच में हार मिली है.
किस टीम की जीत भारत को करेगी फायदा
दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले मैच को अगर वेस्टइंडीज हार जाता है तो भारत को फायदा होगा. दक्षिण अफ्रीका की टीम भारत की मुश्किलें बढ़ा सकती है. भारत को अगर सेमीफाइनल में जगह बनानी है तो दक्षिण अफ्रीका के तीन मैच जीतने की उम्मीद करनी होगी. वहीं भारत के पास जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज को हराकर ग्रुप-1 से सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बनने का मौका होगा.
Two batting powerhouses go head-to-head in Ahmedabad 🤜🤛
— ICC (@ICC) February 26, 2026
How to watch the #T20WorldCup 📲 https://t.co/NPykWM7qqYpic.twitter.com/L8aOO73eFz
अगर ये मैच वेस्टइंडीज जीत जाती है, तो भारत को फिर जिम्बाब्वे पर पूरी तरह से निर्भर रहना होगा कि वो दक्षिण अफ्रीका को पर बड़ी जीत दर्ज करे. ऐसा होना मुश्किल है. दक्षिण अफ्रीका टूर्नामेंट में अच्छा खेल रही है और अभी तक एक भी मैच नहीं हारी है. ऐसे में जिम्बाब्वे का उसे हरा पाना थोड़ा मुश्किल नजर आता है. क्योंकि जिम्बाब्वे हार गया तो दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज दोनों बेहतर रन रेट के आधार पर सेमीफाइनल में पहुंच सकती है और भारत बाहर हो सकता है.
Intrigue in Chennai as defending champions India and Zimbabwe fight to remain in semi-final contention 🏏
— ICC (@ICC) February 26, 2026
How to watch the #T20WorldCup 👉 https://t.co/NPykWM7qqYpic.twitter.com/FxTWYEFxTC
वेस्टइंडीज बन सकती है भारत की राह का रोड़ा
इस समय भारत का नेट रन रेट -3.380 है, जो उसके लिए चिंता का विषय बना हुआ है. भारत के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने का आसान तरीका ये है कि, दक्षिण अफ्रीका वेस्टइंडीज को हरा दे. इसके बाद भारत अपने दूसरे मैच में जिम्बाब्वे को आज हरा दे और अंतिम मैच में वेस्टइंडीज को हरा दे. ऐसे में वेस्टइंडीज 3 मैचों में 2 अंक होंगे, जबकि भारत के 3 मैचों में 4 अंक हो जाएंगे और भारत सेमीफाइनल में आसानी से जगह बना लेगा. लेकिन वेस्टइंडीज को हराना दक्षिण अफ्रीका और भारत दोनों के लिए आसान नहीं रहने वाला है.
ये भी पढ़ें : पाकिस्तान-इंग्लैंड फैंस के बीच स्टेडियम में हुई हाथापाई के मामले में आया नया मोड़, अब एक और वीडियो हुआ वायरल
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us