/newsnation/media/media_files/2026/02/25/england-and-pakistan-fans-fought-2026-02-25-12-41-32.jpg)
England and Pakistan fans Fought Photograph: (X/Jake Jeakings)
T20 World Cup 2026: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच बीते मंगलवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 45वां मैच खेला गया था. इस मैच में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 2 विकेट से हरा दिया था. इस मैच के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुआ. इस वीडियो में पाकिस्तान और इंग्लैंड के फैन आपस में लड़ते हुए दिखाई दे रहे थे.
इन दोनों के बीच हाथापाई का ये वीडियो सामने आने के बाद कई अन्य फैन सोशल मीडिया पर अपनी-अपनी राय दे रहे थे. अब पाकिस्तान और इंग्लैंड के इन फैंस का एक और वीडियो सामने आया है. क्या इस वीडियो में दोनों की सुलाह हो चुकी है. क्या इन दोनों के बीच पेचअप हो चुका है, आइए जानते हैं.
पाकिस्तान-इंग्लैंड के फैंस के बीच क्या हो गया पेचअप?
इस वीडियो में पाकिस्तानी फैन इंग्लैंड के फैन से कह रहा है कि तुमसे बुरी बदबु आ रही है, यहां से जाओ. इंग्लैंड के फैन ने कहा है तुम बस देखो और उसे मैदान की ओर देखने को कहता है, जहां पर मैच खेला जा रहा है. इसके बाद वहां मौजूद अन्य फैन इन दोनों की वीडियो बनाते हुए और उनके बारे में बात करते हुए देखे जा सकते हैं.
England fan owning Pakistani fan
— Sonu (@Cricket_live247) February 25, 2026
During the Pak vs Eng match, England fan gives an epic reply to a Pakistani fan while trolling him 😂 pic.twitter.com/23C9VhC0TI
इससे पहले दोनों में हुई थी हाथापाई
पाकिस्तान और इंग्लैंड के फैन का ये पूरा ड्रामा स्क्रिप्टीड लग रहा है. क्योंकि उससे पहले इन दोनों का एक वीडियो आया था, जिसमें ये दोनों हाथापाई करते हुए नजर आ रहे थे. अब ये दोनों आपस में आरग्यूिमेंट करते हुए देखे जा सकते हैं. अब इस वीडियो और इन दोनों फैन का सच क्या है, ये पूरी तरह से सामने नहीं आया है.
Play silly games, win silly prizes.
— Jake Jeakings (@JakeJeakings1) February 24, 2026
Serial offender. Time for the @ICC to take a stand. #cricket#worldcuppic.twitter.com/pdbrAG13tY
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद कर रही है. क्योंकि उसका एक मैच अभी बाकी है. अगर न्यूजीलैंड अपना अंतिम मैच बुरी तरह से हार जाए और पाकिस्तान श्रीलंका पर अपने अंतिम मैच में बड़ी जीत हासिल कर ले तो दोनों के अंक बराबर हो जाएंगे. ऐसे में पाकिस्तान नेट रन रेट के आधार पर सेमीफाइनल में जगह बना सकता है.
ये भी पढ़ें :IND vs ZIM: आज भारत-जिम्बाब्वे के बीच होगा मैच, जानिए पिच और वेदर रिपोर्ट के साथ संभावित प्लेइंग-11
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us