/newsnation/media/media_files/2026/03/03/t20-world-cup-2026-three-rules-of-icc-for-semifinals-2026-03-03-19-01-02.jpg)
T20 World Cup 2026: सेमीफाइनल से जुड़े ICC के 3 नियम आपके लिए जानने हैं जरूरी, भारत-न्यूजीलैंड पर गिर सकती है गाज Photograph: (Source - AFP)
T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्डकप 2026 अब अपने अंतिम हफ्ते में पहुंच चुका है. 3 मुकाबलों के बाद टी20 क्रिकेट का नया चैंपियन मिल जाएगा. रेस में अब दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, भारत और न्यूज़ीलैंड बची है. आज यानि 4 मार्च को दक्षिण अफ्रीका और न्यूज़ीलैंड के बीच पहला सेमीफाइनल कोलकाता में खेला जाएगा. फिर भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मार्च को दूसरा सेमीफाइनल होना तय है. इन दोनों अहम मुकाबले से पहले इस लेख के जरिए हम आपको आईसीसी के 3 अहम नियम बताने वाले हैं. जो बतौर फैन आपके लिए जानने जरूरी है.
10-10 ओवर का खेल होगा जरूरी
आम तौर पर किसी भी टी20 इंटरनेशनल मुकाबले का नतीजा निकालने के लिए दोनों टीमों का 5 ओवर खेलना जरूरी होता है. लेकिन सेमीफाइनल जैसे बड़े स्टेज के लिए ओवर की सीमा बढ़ाकर 10 कर दी जाती है, जिससे दोनों टीमों को मुकाबले में बने रहने का समान मौका मिल सके. टी20 वर्ल्डकप 2026 में सेमीफाइनल मुकाबले में अगर बारिश आती है तो दोनों टीमों को 10-10 ओवर खेलने होंगे.
सेमीफाइनल के लिए रखा गया रिजर्व-डे
आईसीसी की ओर से सेमीफाइनल और फाइनल के लिए रिजर्व-डे रखा गया है. अगर तय दिन पर कम से कम 10 ओवर का खेल नहीं हो सका तो मुकाबले को रिजर्व-डे पर शिफ्ट कर दिया जाएगा. गौरतलब है कि रिजर्व-डे पर वहीं से मुकाबला दोबारा शुरू होगा जहां पर रोका गया था. दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूज़ीलैंड सेमीफाइनल मैच 4 मार्च को है, इसके लिए 5 मार्च रिजर्व-डे है. इसी तरह 5 मार्च को होने वाले भारत बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल के लिए 6 मार्च रिजर्व-डे रखा गया है.
यह भी पढ़ें - SA vs NZ: आखिरी बार जब वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में हुई थी साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की भिड़ंत, रो पड़े थे बड़े-बड़े दिग्गज
रिजर्व-डे पर भी मैच रद्द होने पर क्या होगा?
अब सवाल उठता है कि अगर रिजर्व-डे पर भी मैच नहीं हो पाता है तो क्या होगा? आईसीसी के नियमानुसार इस स्थिति में ग्रुप स्टेज में टॉप पर रहने वाली टीम को फाइनल में एंट्री दी जाएगी. क्रिकेट के इतिहास में ऐसा बहुत कम देखने को मिला है, अमूमन रिजर्व-डे पर मुकाबले पूरे हो जाते हैं. बता दें कि सेमीफाइनल कोलकाता और मुंबई में खेले जाने वाले हैं, यहां का मौसम पलक झपकते ही बदल जाता है.
यह भी पढ़ें - Sanju Samson vs Jos Buttler: विकेटकीपरों के महायुद्ध में कौन बनेगा टी20 का बादशाह?
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us