/newsnation/media/media_files/2026/03/03/sanju-samson-vs-jos-buttler-2026-03-03-11-44-16.jpeg)
संजू सैमसन vs जोस बटलर
Sanju Samson vs Jos Buttler: वानखेड़े स्टेडियम में 5 मार्च को एक ऐसा मुकाबला होने वाला है जो क्रिकेट इतिहास में 'विकेटकीपर बैटल ऑफ द सेंचुरी' के नाम से जाना जाएगा. दरअसल, एक तरफ भारत का युवा सनसनी संजू सैमसन है जिन्होंने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 97 रनों की पारी खेलकर टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाया.
संजू की यह पारी न सिर्फ उनकी फॉर्म की गवाही देती है बल्कि उन्हें टी20 के सबसे घातक फिनिशरों में से एक बनाती है. ​क्रि​केट के जानकारों का कहना है कि उनकी बैटिंग स्टाइल में वो आक्रामकता है जो किसी भी गेंदबाज को पसीना छुड़ा सकती है.
India vs England will play the T20 World Cup semifinal on March 5 at Mumbai’s Wankhede Stadium. India is expected to win comfortably and reach the final, but the biggest concern is that the final will be held at Narendra Modi Stadium. This stadium has not been lucky for the… pic.twitter.com/XTqiKwO6Vc
— Banrakas (@RitikSriva75) March 3, 2026
विश्व क्रिकेट का सबसे खतरनाक ओपनर
इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर पावरप्ले में आग उगलते हैं और विरोधी टीम की नींव हिला देते हैं.बटलर की बल्लेबाजी में वो रफ्तार और सटीकता है जो उन्हें विश्व क्रिकेट का सबसे खतरनाक ओपनर बनाती है. दोनों खिलाड़ी न सिर्फ विकेटकीपिंग में माहिर हैं बल्कि बल्लेबाजी में भी फिनिशर की भूमिका निभाते हैं. लेकिन ​क्रि​केट लवर्स मानते हैं कि इस सब से ज्यादा दोनों का यह मुकाबला पर्सनल राइवलरी का है.
संजू का राजस्थानी राजकुमार वाला अंदाज vs बटलर का इंग्लिश बादशाही ठाठ
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार संजू और बटलर दोनों ने IPL में राजस्थान रॉयल्स के लिए साथ खेला है. लेकिन अब राष्ट्रीय टीमों के लिए वह दोनों ही एक-दूसरे के आमने-सामने हैं जहां उनकी दोस्ती कहीं पीछे छूट गई है. दरअसल, ट्विस्ट यह है कि दोनों में से कौन ज्यादा रन बनाएगा?
क्या संजू अपनी टीम को फाइनल तक ले जाएंगे?
संजू की हालिया फॉर्म देखें तो उन्हें कुछ बढ़त दिख रही है लेकिन यहां बता दें कि बटलर का भी अनुभव उन्हें अजेय बनाता है. अब सवाल ये उठता है कि क्या संजू अपनी टीम को फाइनल तक ले जाएंगे या बटलर इंग्लैंड को ट्रॉफी की ओर धकेलेंगे? वानखेड़े का सिंहासन किसका होगा यह तो देखना दिलचस्प होगा. क्रिकेट फेंस के लिए यह मैच न सिर्फ खेल है बल्कि दो योद्धाओं की व्यक्तिगत जंग जैसा होगा!
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us