SA vs NZ: आखिरी बार जब वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में हुई थी साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की भिड़ंत, रो पड़े थे बड़े-बड़े दिग्गज

SA vs NZ: साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा. पहली बार टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में दोनों टीमें एक दूसरे से भिड़ेंगी.

SA vs NZ: साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा. पहली बार टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में दोनों टीमें एक दूसरे से भिड़ेंगी.

author-image
Roshni Singh
New Update
SA vs NZ

SA vs NZ Photograph: (AFP)

SA vs NZ Semi-finals: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल मैच में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीम आमने-सामने होगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 4 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. दोनों टीमें दुनिया के सबसे शानदार क्रिकेट टीम में से एक है, लेकिन फिर भी दोनों को अपनी पहली टी20 वर्ल्ड ट्रॉफी की तलाश है. बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा, लेकिन इससे पहले जब आखिरी बार वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जब साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की भिड़ंत हुई थी, तो बड़े-बड़े दिग्गज फूट-फूट कर रोए थे. 

Advertisment

साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया था रोमांचक सेमीफाइनल मैच

वनडे वर्ल्ड कप 2015 के सेमीफाइनल मैच में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की भिड़ंत हुई थी. ऑकलैंड में खेले गए इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने DLS मेथड के अनुसार 4 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 43 ओवरों में 5 विकेट पर 281 रन बनाए थे, क्योंकि बारिश की वजह से मैच काफी देर रुका रहा, जिसके बाद मुकाबले को 43-43 ओवर खेलने का फैसला लिया था. साउथ अफ्रीका को फिर DLS नियम मुताबिक 299 रनों का टारगेट मिला था, जिसे न्यूजीलैंड ने 6 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया था. 

न्यूजीलैंड की टीम ने साउथ अफ्रीका से छीनी थी जीत

इस सेमीफाइनल मैच के 43वें ओवर में न्यूजीलैंड को जीत के लिए 13 रनों की जरूरत थी. साउथ अफ्रीका ने अपने अनुभवी तेज गेंदबाज डेल स्टेन पर भरोसा जताया था. वहीं न्यूजीलैंड की ओर से क्रीज पर ग्रांट एलियट और डेनियल विटोरी थे. डेल स्टेन ने पहली 2 गेंद पर सिर्फ 2 रन दिए, जिसका बाद लगा कि यह मैच साउथ अफ्रीका अपने नाम कर लेगी, लेकिन फिर कीवी बल्लेबाजों ने कुछ ऐसा किया, जिसके मैच का रुख पूरी तरह से पलट गया. ग्रांट एलियट ने अगले 3 गेंदों पर 10 रन जड़ दिए. तीसरी गेंद पर उन्होंने चौका लगाया. जबकि चौथी गेंद डॉट रही. इसके बाद पांचवी गेंद पर एलियट ने छक्का जड़ टीम को जीत दिलाई. 

खूब रोए थे साउथ अफ्रीका के दिग्गज प्लेयर्स

न्यूजीलैंड के विनिंग शॉट लगते ही साउथ अफ्रीका के दिग्गज  खिलाड़ी एबी डिविलियर्स, फाफ डुप्लेसिस और मॉर्ने मोर्कल फूट-फूट कर रोने लगे थे. यह क्रिकेट के उन दुर्लभ पल में से एक था, जिसे देख क्रिकेट फैंस भी दुखी हुए थे. जीत के बाद न्यूजीलैंड के खिलाड़ी विपक्षी टीम साउथ अफ्रीका के खिलाड़ियों को लगे लगाया था और उनका हौसला बढ़ाया था. यह सेमीफाइनल मैच में वनडे वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे रोमांचक मैच में से एक रहा है. 

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए ऐसा है दोनों टीमों का स्क्वाड:

साउथ अफ्रीका का स्क्वाड: एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसेन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, जॉर्ज लिंडे, एनरिच नॉर्टजे, क्वेना मफाका, जेसन स्मिथ.

न्यूजीलैंड का स्क्वाड: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, डैरिल मिशेल, मार्क चैपमैन, मिशेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, जेम्स नीशम, जैकब डफी, काइल जैमीसन, डेवोन कॉनवे.

यह भी पढ़ें:  SA vs NZ Semi-finals: टी20 वर्ल्ड कप में कितनी बार हुई है साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की भिड़ंत, ऐसा है रिकॉर्ड

SA Vs NZ
Advertisment