/newsnation/media/media_files/2026/03/03/sa-vs-nz-semi-finals-2026-03-03-16-08-28.jpg)
SA vs NZ Semi-finals Photograph: (AFP)
SA vs NZ Semi-finals: साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच 4 मार्च को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मैच कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. साउथ अफ्रीका की टीम इस टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही है. यानी एक भी मैच नहीं हारी है. वहीं न्यूजीलैंड की टीम ने ग्रुप-2 में दूसरे नंबर पर कहते हुए सेमीफाइनल में पहुंची है, तो चलिए जानते हैं कि टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में कितनी बार साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड का सामना हुआ है.
टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहली बार होगी साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की भिड़ंत
टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा. इससे पहले दोनों टीमों के बीच अब तक एक बार भी टी20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मैच नहीं खेला गया है. ऐसे में इस बार जब पहली बार सेमीफाइनल में दोनों भिड़ेंगी, जो जबरदस्त टक्कर देखने को मिलने वाली है.
साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड का टी20 वर्ल्ड कप हेड टू हेड रिकॉर्ड
साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच अब तक टी20 वर्ल्ड कप में कुल 5 मुकाबले खेले गए हैं. इन पांचों मैचों में साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को हराया है. यानी एक बार भी न्यूजीलैंड को जीत नहीं मिली है. ये आंकड़े बता रहे हैं कि न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका का रिकॉर्ड कितना बेहतर है. इस बार भी साउथ अफ्रीका काफी मजबूत नजर आ रही है. ऐसे में न्यूजीलैंड के लिए आसान नहीं होने वाला है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मैच देखने को मिलने वाली है.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए ऐसा है दोनों टीमों का स्क्वाड:
साउथ अफ्रीका का स्क्वाड: एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसेन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, जॉर्ज लिंडे, एनरिच नॉर्टजे, क्वेना मफाका, जेसन स्मिथ.
न्यूजीलैंड का स्क्वाड: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, डैरिल मिशेल, मार्क चैपमैन, मिशेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, जेम्स नीशम, जैकब डफी, काइल जैमीसन, डेवोन कॉनवे.
यह भी पढ़ें: Sanju Samson vs Jos Buttler: विकेटकीपरों के महायुद्ध में कौन बनेगा टी20 का बादशाह?
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us