T20 World Cup 2026: साउथ अफ्रीका से हारकर टीम इंडिया का बाहर होना तय? जानिए क्या है सेमीफाइनल में एंट्री का समीकरण

T20 World Cup 2026, IND vs SA: भारतीय क्रिकेट टीम को सुपर-8 स्टेज पर पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है. इसके बाद सेमीफाइनल में एंट्री पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं.

T20 World Cup 2026, IND vs SA: भारतीय क्रिकेट टीम को सुपर-8 स्टेज पर पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है. इसके बाद सेमीफाइनल में एंट्री पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं.

author-image
Mohit Kumar
New Update
T20 World Cup 2026: साउथ अफ्रीका से हारकर टीम इंडिया का बाहर होना तय? जानिए क्या है सेमीफाइनल में एंट्री का समीकरण

T20 World Cup 2026: साउथ अफ्रीका से हारकर टीम इंडिया का बाहर होना तय? जानिए क्या है सेमीफाइनल में एंट्री का समीकरण Photograph: (Image Source - BCCI/X)

T20 World Cup 2026, IND vs SA: भारतीय क्रिकेट टीम को सुपर-8 स्टेज पर पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है, दक्षिण अफ्रीका ने मेजबानों को 76 रन के अंतर से बड़ी हार थमाई है. आईसीसी टूर्नामेंट में वर्ल्डकप 2023 के बाद यह टीम इंडिया की पहली हार है, वैसे तो एक मैच हारने से किसी टीम की विश्वकप जीतने की दावेदारी कम नहीं होती है लेकिन अबकी बार मामला कुछ अलग हो सकता है. आइए देखते हैं कि टीम इंडिया के सेमीफाइनल में जाने के समीकरण क्या है? और इसके लिए क्या करना होगा? 

Advertisment

इन 2 टीमों से अगले मैच 

सुपर-8 में एक ग्रुप में 4 टीमें शामिल हैं, भारत का मुकबला दक्षिण अफ्रीका से हो चुका है. अब जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज की चुनौती सामने खड़ी है. यह दोनों ही टीमें अपना ग्रुप टॉप करके आई हैं. अब भारत को दोनों टीमों को मात देना जरूरी है, क्योंकि एक हार से सेमीफाइनल में जाने का रास्ता बंद हो जाएगा. जिम्बाब्वे से चेन्नई की मैदान पर 26 फरवरी को मुकबला होना है, फिर वेस्टइंडीज से कोलकाता के ईडन गार्डन्स में भिड़ंत तय है. 

यह भी पढ़ें - "हम खेल में थे लेकिन...", दक्षिणअफ्रीका से करारी हार के बाद बोले सूर्यकुमार यादव, बताया कहां हुई टीम इंडिया से गलती

सिर्फ जीतना नहीं होगा काफी 

भारतीय टीम को जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के सामने सिर्फ जीत दर्ज करना काफी नहीं होगा. दरअसल, दक्षिण अफ्रीका से मिली 76 रन की हार की वजह से टीम इंडिया का नेट रनरेट -3.800 हो गया है यह बेहद खराब स्थिति मानी जाती है. टी20 क्रिकेट में इस अंतर से हारना टेस्ट क्रिकेट में पारी से हार के बराबर माना जाता है. नेट रनरेट को बेहतर करने के लिए टीम इंडिया को एकतरफा अंदाज में मुकबला जीतने होंगे. ताकि अगर 2 टीमें बराबर अंकों पर हो तो भारत दूसरे स्थान पर रहकर सेमीफाइनल में जा सके. 

कैसे हारी टीम इंडिया? 

एडन मारक्रम ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, दक्षिण अफ्रीका ने 20 के स्कोर पर 3 विकेट गंवाने के बावजूद डेविड मिलर की 63 रन की पारी के दम पर 188 रन का लक्ष्य दिया. जिसके जवाब में टीम इंडिया 18.4 ओवर में सिर्फ 111 के स्कोर पर ऑल-आउट हो गई. शिवम दुबे ने 47 रन बनाकर अकेले लड़ाई लड़ी, उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज लंबे समय तक क्रीज पर नहीं टिक पाया. 

यह भी पढ़ें - IND vs SA: इन 3 खिलाड़ियों की वजह से टीम इंडिया को मिली हार, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ किया बंटाधार

T20 world Cup 2026
Advertisment