"हम खेल में थे लेकिन...", दक्षिणअफ्रीका से करारी हार के बाद बोले सूर्यकुमार यादव, बताया कहां हुई टीम इंडिया से गलती

T20 World Cup 2026, IND vs SA: टी20 वर्ल्डकप 2026 के सुपर-8 स्टेज पर टीम इंडिया को पहली हार का सामना करना पड़ा है. मैच के बाद सूर्यकुमार यादव ने हार की वजह बताई है.

T20 World Cup 2026, IND vs SA: टी20 वर्ल्डकप 2026 के सुपर-8 स्टेज पर टीम इंडिया को पहली हार का सामना करना पड़ा है. मैच के बाद सूर्यकुमार यादव ने हार की वजह बताई है.

author-image
Mohit Kumar
New Update
"हम खेल में थे लेकिन...", दक्षिणअफ्रीका से करारी हार के बाद बोले सूर्यकुमार यादव, बताया कहां हुई टीम इंडिया से गलती

"हम खेल में थे लेकिन...", दक्षिणअफ्रीका से करारी हार के बाद बोले सूर्यकुमार यादव, बताया कहां हुई टीम इंडिया से गलती Photograph: (Image Source - BCCI)

T20 World Cup 2026, IND vs SA: टी20 वर्ल्डकप 2026 के सुपर-8 स्टेज पर टीम इंडिया को पहली हार का सामना करना पड़ा है. 22 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका हर पहलू में मेजबानों से बेहतर नजर आई. एडन मारक्रम ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, डेविड मिलर की 63 रन की पारी के दम पर 188 रन का लक्ष्य निर्धारित किया. जिसके जवाब में भारतीय टीम सिर्फ 111 के स्कोर पर ढेर हो गई. इस हार के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने गलती बताई है. 

Advertisment

सूर्यकुमार यादव ने बताई हार की वजह 

पोस्ट मैच प्रेजन्टेशन में सूर्यकुमार यादव ने कहा कि गेंदबाजी तो अच्छी हुई लेकिन बल्लेबाजी बेहतर हो सकती थी. उन्होंने साझेदारी नहीं होने को टीम इंडिया की हार का सबसे बड़ा कारन बताया. साथ ही उन्होंने कहा कि पावरप्ले में बाजी हाथ से फिसल गई. भारतीय कप्तान ने कहा,

"शुरुआत में हम हमेशा मैच में बने रहे,  हमने बहुत अच्छी गेंदबाजी की. 7 से 15 ओवर तक दक्षिण अफ्रीका ने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की और फिर हमने वापसी की. गेंदबाजी अच्छी रही लेकिन बल्लेबाजी और बेहतर हो सकती थी, कभी-कभी आपको सोचना पड़ता है कि आप पावरप्ले में मैच नहीं जीत सकते लेकिन हार सकते हैं. हमें जिस तरह की साझेदारियां चाहिए थीं, वैसी नहीं बन पाईं." 

यह भी पढ़ें - IND vs SA: इन 3 खिलाड़ियों की वजह से टीम इंडिया को मिली हार, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ किया बंटाधार

बुमराह-अर्शदीप की करी तारीफ 

जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह ने क्रमश: 3 और 2 विकेट लेकर दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा था. इस जोड़ी की तारीफ करते हुए सूर्यकुमार यादव ने कहा कि दोनों की पार्टनरशिप बेहद घातक है. उन्होंने कहा, 

"हर कोई जानता है कि अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह की जोड़ी घातक रही है. दोनों ने आठ-आठ ओवर फेंके, पांच विकेट लिए और 45-50 रन दिए. वे साझेदारियों में अच्छी गेंदबाजी करते हैं और उन्हें अपनी टीम में पाकर अच्छा लगा।  उम्मीद है कि हम अगली मुकाबले में अच्छी बल्लेबाजी, अच्छी गेंदबाजी और अच्छी फील्डिंग करेंगे चीजों को सरल रखकर मैच जीतने की कोशिश करेंगे."

जीतने होंगे अगले 2 मैच 

अब टीम इंडिया को सेमीफाइनल में जाने के लिए अगले जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज से अगले 2 मुकाबले जरूर जीतने होंगे. वो भी अच्छे-खासे अंतर से क्योंकि 76 रन की हार के चलते टीम इंडिया का नेट रनरेट -3.800 हो गया है. 

यह भी पढ़ें - IND vs SA: अहमदाबाद में भारत की हार के बावजूद जसप्रीत बुमराह के नाम दर्ज हुआ बड़ा रिकॉर्ड, बने नंबर-1 गेंदबाज

T20 world Cup 2026
Advertisment