IND vs SA: इन 3 खिलाड़ियों की वजह से टीम इंडिया को मिली हार, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ किया बंटाधार

T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 वर्ल्डकप 2026 की पहली हार का सामना करना पड़ा. इस हार से अब सेमीफाइनल में एंट्री करने का सफर मुश्किल हो गया है, आइए जानते हैं इस मुकाबले के 3 सबसे बड़े विलेन कौन हैं?

T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 वर्ल्डकप 2026 की पहली हार का सामना करना पड़ा. इस हार से अब सेमीफाइनल में एंट्री करने का सफर मुश्किल हो गया है, आइए जानते हैं इस मुकाबले के 3 सबसे बड़े विलेन कौन हैं?

author-image
Mohit Kumar
New Update
IND vs SA: इन 3 खिलाड़ियों की वजह से टीम इंडिया को मिली हार, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ किया बंटाधार

IND vs SA: इन 3 खिलाड़ियों की वजह से टीम इंडिया को मिली हार, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ किया बंटाधार Photograph: (Image Source - BCCI/X)

T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 वर्ल्डकप 2026 की पहली हार का सामना करना पड़ा. बीते रविवार यानि 22 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया बेबस नजर आई. प्रोटियाज टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 188 रन का लक्ष्य निर्धारित किया था. जिसके जवाब में भारत अपने कोटे के 20 ओवर खेले बिना ही सिर्फ 111 के स्कोर पर ऑल-आउट हो गया. इस हार से अब सेमीफाइनल में एंट्री करने का सफर मुश्किल हो गया है, आइए जानते हैं इस मुकाबले के 3 सबसे बड़े विलेन कौन हैं?

Advertisment

अभिषेक शर्मा 

टी20 वर्ल्डकप 2026 में अबतक अभिषेक शर्मा के हाथ निराशा के अलावा कुछ नहीं आया है, आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर-1 की पोजीशन पर काबिज इस बल्लेबाज को खाता खोलने में ही 3 मैच लग गए. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने 12 गेंदों में 15 रन बनाए, कगीसो रबाडा ने उन्हें चलता किया. आउट होने से पहले उन्होंने 2 चौके और 1 छक्का जड़ा, लेकिन बिल्कुल भी लय में नजर नहीं आए. इस लिहाज से वह हार के सबसे बड़े विलेन की लिस्ट में सबसे ऊपर है. 

यह भी पढ़ें - T20 World Cup 2026 में टीम इंडिया की इस कमजोरी का क्या है इलाज, सिर्फ ये 1 खिलाड़ी कर देगा सारी प्रॉब्लम दूर

तिलक वर्मा 

तिलक वर्मा का हाल भी कुछ अभिषेक शर्मा के जैसा ही है, फर्क सिर्फ इतना है कि उनके खाते में 106 रन है. लेकिन यह उन्होंने 118 के मामूली स्ट्राइक-रेट के साथ बनाए हैं. प्रोटियाज टीम के सामने तिलक वर्मा के हाथ पैर नहीं चले, उन्होंने दूसरी गेंद पर ही स्टेप आउट कर बड़ा शॉट लगाने का प्रयास किया. लेकिन गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेकर विकेटकीपर के दस्तानों में चली गई. तिलक ने इसके बावजूद रिव्यू लिया. अब टीम इंडिया उन्हें कब तक ढोती रहेगी ये देखना दिलचस्प होने वाला है. 

वरुण चक्रवर्ती 

वरुण चक्रवर्ती का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फेल होना टीम इंडिया की हार का सबसे बड़ा कारण बना. वह टी20 वर्ल्डकप 2026 में अबतक भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं, लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनकी एक नहीं चली. वरुण ने पहली बार टूर्नामेंट में 4 ओवर का स्पेल पूरा किया, जिसमें उन्होंने 47 रन खर्च कर दिए. उन्होंने डेविड मिलर को आउट किया लेकिन वह तब तक 35 गेंदों में 63 रन बनाकर अपना काम कर चुके थे. 

यह भी पढ़ें - IND vs SA: अहमदाबाद में भारत की हार के बावजूद जसप्रीत बुमराह के नाम दर्ज हुआ बड़ा रिकॉर्ड, बने नंबर-1 गेंदबाज

T20 world Cup 2026
Advertisment