IND vs SA: अहमदाबाद में भारत की हार के बावजूद जसप्रीत बुमराह के नाम दर्ज हुआ बड़ा रिकॉर्ड, बने नंबर-1 गेंदबाज

IND vs SA: अहमदाबाद में खेले गए सुपर-8 मैच में भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रनों से हार मिली है, लेकिन जसप्रीत बुमराह के नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है.

IND vs SA: अहमदाबाद में खेले गए सुपर-8 मैच में भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रनों से हार मिली है, लेकिन जसप्रीत बुमराह के नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है.

author-image
Roshni Singh
New Update
Jasprit Bumrah

Jasprit Bumrah Photograph: (AFP)

IND vs SA: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया के विजय रथ को साउथ अफ्रीका ने रोक दिया है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मैच में साउथ अफ्रीका ने भारत को 76 रनों के बड़े अंतर से हराया. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 187 रन बनाए थे. जवाब में टीम इंडिया 18.5 ओवरों में 111 रनों पर सिमट गई. हालांकि फिर भी जसप्रीत बुमराह ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. 

Advertisment

जसप्रीत बुमराह ने रचा कीर्तिमान

साउथ अफ्रीका की पारी की शुरुआत खराब रही थी, क्योंकि भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने साउथ अफ्रीका के शुरुआती 2 झटके दिए थे. इसके बाद आखिरी में एक विकेट लिया. बुमराह ने इस मैच में अपने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 15 रन देकर 3 विकेट चटकाए. इसी के साथ उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में कीर्तिमान रच दिया है. दरअसल बुमराह टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. 

टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय बने जसप्रीत बुमराह

टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अब जसप्रीत बुमराह के नाम दर्ज हो गया है. बुमराह ने पूर्व भारतीय दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को पीछे छोड़ दिया है. अश्विन ने टी20 वर्ल्ड कप के 24 मैचों में कुल 32 विकेट हासिल किए थे. जबकि बुमराह ने अब सिर्फ 22 मैचों में कुल 33 विकेट अपने नाम कर चुके हैं. वहीं इस मामले में अर्शदीप सिंह दूसरे नंबर पर पहुंच गए और अश्विन की बराबरी कर ली है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 के इस मैच में अर्शदीप सिंह ने भी 2 विकेट लिए. अब टी20 वर्ल्ड कप में अर्शदीप सिंह के नाम भी सिर्फ 18 मैचों में 32 विकेट हो गया है. 

टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

जसप्रीत बुमराह - 33 विकेट

अर्शदीप सिंह - 32 विकेट

रविचंद्रन अश्विन - 32 विकेट

हार्दिक पांड्या - 29 विकेट

रविंद्र जडेजा -  22 विकेट

यह भी पढ़ें:  SL VS ENG: श्रीलंका ने टेके घुटने, 95 रन पर हुई ऑलआउट, इंग्लैंड ने 51 रन से जीता सुपर-8 का मुकाबला

jasprit bumrah IND vs SA
Advertisment