/newsnation/media/media_files/2026/02/22/sl-vs-eng-result-2026-02-22-18-05-55.jpg)
SL VS ENG Result Photograph: (Image Source: AFP)
SL VS ENG: टी-20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 में इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को हराकर 52 रनों से जीत दर्ज कर ली है. सुपर-8 की शुरुआत जहां, इंग्लिश टीम ने जीत के साथ की, वहीं श्रीलंका को हार का सामना करना पड़ा. मैच की बात करें, तो इंग्लैंड ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 147 रनों का लक्ष्य निर्धारित किया था. जवाब में श्रीलंका की टीम 95 रन पर ही ऑलआउट हो गई और इंग्लैंड ने 52 रन से मुकाबले को जीत लिया.
95 रन पर ऑलआउट हुई श्रीलंका
A brilliant bowling effort sees England seal a commanding victory over Sri Lanka in the #T20WorldCup Super 8 👊
— ICC (@ICC) February 22, 2026
📝: https://t.co/z6S9D2Pio1pic.twitter.com/doTPDuqbY8
इंग्लैंड के दिए 147 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम की टीम बल्ले से कुछ खास नहीं कर सकी और पावर प्ले में ही टीम ने अपने 5 विकेट गंवा दिए थे. इस खराब शुरुआत के बाद टीम के बाकी के बल्लेबाज भी कुछ नहीं कर सके और लड़खड़ाते हुए लंकाई टीम 95 के स्कोर पर ही ऑलआउट हो गई. श्रीलंका की ओर से सबसे बड़ी पारी कप्तान दासुन शनाका ने खेली, जिन्होंने 30 रन बनाए.
गौर करने वाली बात है कि लंकाई टीम के महज 4 बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा छू सके, बाकी के सभी खिलाड़ी सिंगल डिजिट स्कोर पर ही आउट हुए. इस तरह लंकाई टीम 95 रन पर ढ़ेर हो गई और उसे अपने पहले सुपर-8 मैच में हार का सामना करना पड़ा.
इंग्लैंड की ओर से हुई अच्छी गेंदबाजी
An incredible bowling performance!! 🔥 pic.twitter.com/znY1fhpFlg
— England Cricket (@englandcricket) February 22, 2026
इस मुकाबले में इंग्लैंड ने शानदार गेंदबाजी की. पावर प्ले में ही इंग्लिश गेंदबाजों ने श्रीलंका के 5 विकेट चटका लिए थे. विल जैक्स ने 3 विकेट लिए. जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन और आदिल रशीद ने 2-2 विकेट लिए. वहीं, जेमी ओवरटन के खाते में एक विकेट आया. इस तरह श्रीलंका को 95 रन पर समेटकर इंग्लैंड ने 51 रन से मैच जीत लिया.
इंग्लैंड ने बनाए थे 146/9 रन
श्रीलंका के साथ खेले मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 146 रन बनाए थे. इंग्लैंड के लिए एकमात्र बल्लेबाज फिल सॉल्ट रहे, जिन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली. सॉल्ट ने 40 गेंदों पर 62 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के भी लगाए. इनके अलावा कोई भी दूसरा बल्लेबाज क्रीज पर ज्यादा देर तक टिक नहीं सका. दूसरा हाईएस्ट स्कोर विल जैक्स के बल्ले से आया, जो 21 रन बनाकर आउट हुए. इस तरह इंग्लैंड की टीम ने 146 रन बनाए.
ये भी पढ़ें: IND vs SA: सुपर-8 में भारत के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं ये 3 साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी, सूर्या को रहना होगा सावधान
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us