/newsnation/media/media_files/2026/02/22/ind-vs-sa-super-8-2026-02-22-16-06-15.jpg)
IND vs SA Super 8 Photograph: (AFP)
IND vs SA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सुपर-8 का मैच 22 फरवरी को खेला जाएगा. दोनों टीमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. भारत और साउथ अफ्रीका दोनों टीमें ग्रुप स्टेज में टॉप पर रहते हुए सुपर-8 में पहुंची है. ऐसे में दोनों टीमों का मनोबल सातवें आसमान पर होगा. वहीं साउथ अफ्रीका के 3 खिलाड़ी हैं, जिनसे टीम इंडिया को सावधान रहने की जरूरत है.
एडम मार्कराम
साउथ अफ्रीका के कप्तान एडम मार्कराम इस टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं. मार्कराम इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में चौथे नंबर पर हैं. उन्होंने 4 पारियों में कुल 178 रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल है. कनाडा के खिलाफ मार्कराम ने 59 रनों की पारी खेली थी. जबकि न्यूजीलैंड के खिलाफ नाबाद 86 रन बनाए थे. ऐसे में भारत के खिलाफ भी वो धमाल मचा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: IND vs SA: ईशान किशन साउथ अफ्रीका के खिलाफ तोड़ेंगे 3 बड़े रिकॉर्ड, भारत में हासिल करेंगे ये खास उपलब्धि
साउथ अफ्रीका के लिए नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने वाले रयान रिकेल्टन भी टीम इंडिया की परेशानी बढ़ा सकते हैं. वो किसी भी कंडीशन में गेंद से अच्छे से पिक करते हैं और रन बनाते हैं. वो 4 पारियों में 145 रन बना चुके हैं. इस दौरान उन्होंने एक अर्धशतक भी लगाया है. अफगानिस्तान के खिलाफ रयान रिकेल्टन ने 61 रनों की पारी खेली थी. ऐसे में टीम इंडिया को रयान रिकेल्टन से भी सावधान रहने की जरूरत होगी.
मार्को यानसेन
मार्को यानसेन टीम इंडिया के खिलाफ साउथ अफ्रीका के लिए ट्रंप कार्ड साबित हो सकते हैं. मार्को यानसेन बल्ले और गेंद दोनों से कमाल करते हैं. उनके पास भारत के खिलाफ खेलने का अच्छा खासा अनुभव भी है. न्यूजीलैंज के खिलाफ लीग स्टेज के मैच में उन्होंने 40 रन देकर 4 विकेट हासिल किए थे. वहीं अब तक 3 मैचों में कुल 7 विकेट चटकाए हैं. ऐसे में मार्को यानसेन की भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव की मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2026: अब बल्ला चलना तय! सुपर-8 से पहले गुरु की शरण में पहुंचे अभिषेक शर्मा, देखें वीडियो
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us