T20 World Cup 2026: अब बल्ला चलना तय! सुपर-8 से पहले गुरु की शरण में पहुंचे अभिषेक शर्मा, देखें वीडियो

T20 World Cup 2026: इंडियन क्रिकेट टीम के तूफानी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने सुपर-8 के मुकाबलों से पहले अपने गुरु से मुलाकात की है, ताकि वो अपना खाता वर्ल्ड कप में खोल पाएं और रन बना पाएं.

T20 World Cup 2026: इंडियन क्रिकेट टीम के तूफानी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने सुपर-8 के मुकाबलों से पहले अपने गुरु से मुलाकात की है, ताकि वो अपना खाता वर्ल्ड कप में खोल पाएं और रन बना पाएं.

author-image
Ashik Kumar
New Update
Abhishek Sharma

Abhishek Sharma Photograph: (afp)

T20 World Cup 2026: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज भारत और साउथ अफ्रीका का मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाने वाला है. उससे पहले अब तक खाता नहीं खोल पाने वाले भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बड़ा कदम उठया है. अब अभिषेक सुपर-8 के मुकाबलों से पहले अपने गुरु की शरण में पहुंच गए हैं. अभिषेक अब तक तीन मैचों में 0 पर आउट हुए हैं. ऐसे में अब उन्होंने अपने कोच, गुरु और मेंटोर से मुकाकात की है.

Advertisment

गुरु की शरण में पहुंचे अभिषेक

अभिषेक शर्मा कल रात अहमदाबाद में युवराज सिंह से मिले, जहां उन्होंने अपने गुरु और मेंटोर से अपने खराब फॉर्म और बल्ले से रन नहीं निकल पाने को लेकर बातचीत की है. इस मीटिंग के बाद अभिषेक को टीम होटल लौटते देखा गया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वो व्हाइट कलर की कार से उतरकर होटल में अंदर जाते हुए नजर आ रहे हैं. 

युवराज ने किया अभिषेक को मोटिवेट

ऐसा माना जा रहा है कि, इस मीटिंग में युवराज सिंह ने अभिषेक शर्मा को आज साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले बड़े मैच के लिए गाइड और मोटिवेट किया होगा. भारतीय क्रिकेट टीम के लिए सुपर 8 में अभिषेक का परफॉर्मेंस बहुत इंपॉर्टेंट होने वाला है. ऐसे में युवराज उनके साथ लगाता मेहनत कर रहे हैं. 

अब सवाल उठता है कि, युवराज सिंह से मिलने के बाद क्या अभिषेक शर्मा आज कमबैक कर पाएंगे. क्या अभिषेक टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपना खाता खोल पाएंगे. ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा. क्योंकि भारत और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला आज शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. 

ये भी पढ़ें : IND vs SA: अभिषेक शर्मा को दिग्गज से मिला गुरूमंत्र, क्या अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ खोल पाएंगे खाता?

IND vs SA abhishek sharma T20 world Cup 2026
Advertisment