IND vs SA: अभिषेक शर्मा को दिग्गज से मिला गुरूमंत्र, क्या अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ खोल पाएंगे खाता?

IND vs SA: भारतीय क्रिकेट के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने अभिषेक शर्मा के टी20 वर्ल्ड कप 2026 में लगातार 0 पर आउट होने पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने अभिषेक को एक बड़ी सलाह भी दी है.

IND vs SA: भारतीय क्रिकेट के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने अभिषेक शर्मा के टी20 वर्ल्ड कप 2026 में लगातार 0 पर आउट होने पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने अभिषेक को एक बड़ी सलाह भी दी है.

author-image
Ashik Kumar
New Update
Abhishek Sharma

Photograph: (Abhishek Sharma )

IND vs SA: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आधे से ज्यादा सफर खत्म हो चुका है. टीम इंडिया ने अब तक ग्रुप स्टेज में अपने 4 मैच खेल लिए हैं. आज भारतीय क्रिकेट टीम सुपर-8 का अपना पहला और टूर्नामेंट का पांचवां मुकाबला खेलने के लिए उतरने वाली है, जहां साउथ अफ्रीका से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में उसकी टक्कर होने वाली है. लेकिन अब तक इंडियन क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा टी20 वर्ल्ड कप में अपना खाता नहीं खोल पाए हैं.

Advertisment

वर्ल्ड कप में अब तक नहीं खुला अभिषेक का खाता

अभिषेक शर्मा अपना पहला टी20 वर्ल्ड कप खेल रहे हैं. उन्होंने अब तक 3 मुकाबले खेले हैं. इन दोनों मैचों में वो शून्य पर आउट हो गए हैं. यूएसए के खिलाफ पहले मैच में वो तेज गेंदबाजी को 0 पर आउट हुए. इसके बाद पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने कोलंबो में ऑफ स्पिन के जाल में फंसाया. अभिषेक अपने तीसरे मुकाबले में नीदरलैंड के स्पिनर आर्यन दत्त का शिकार 0 पर बन गए. अब अभिषेक साउथ अफ्रीका के खिलाफ वर्ल्ड कप में अपने खाता खोलने के लिए उतरेंगे.

अभिषेक शर्मा के साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में उतरने से पहले भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने बड़ा बयान दिया है. इरफान के अनुसार ऑफ-स्पिनरों का सामना करते समय अभिषेक की टेक्निक और माइंडसेट में कोई प्रॉब्लम है, इसके चलते वो लगातार 3 बार शून्य पर पवेलियन लौट गए.

इरफान पठान ने बताई अभिषेक की कमजोरी

इरफान पठान ने जियो हॉटस्टार पर बात करते हुए कहा, 'अभिषेक शर्मा ऑफ-स्पिनर्स की गेंद पर आउट हो रहे हैं. पाकिस्तान और नीदरलैंड के खिलाफ ऑफ-स्पिनर्स ने उन्हें आउट किया. प्रॉब्लम उनके शॉट सिलेक्शन में है. उनका बैट ऊंचे एंगल से नीचे आता है और वह सीधा हिट करने की कोशिश नहीं कर रहे हैं. वह क्रॉस खेलकर मैदान को पार करने की कोशिश कर रहे हैं. इससे उन्हें परेशानी हो रही है'.

इरफान ने आगे कहा, 'अभिषेक जगह बनाने के लिए अपना अगला पैर दूर ले जाते हैं, लेकिन बॉलर्स उन्हें जगह नहीं दे रहे हैं. वे वाइड बॉलिंग कर रहे हैं, उनके पास नहीं. ये ड्राइव करने लायक बॉल नहीं हैं. ये ऐसी बॉल हैं जिन पर आप या तो सिंगल लेते हैं या, अगर आप अपनी शेप बनाए रखते हैं, तो आप एक-बाउंस चौका मार सकते हैं. सलमान अली आगा और आर्यन दत्त ने उन्हें यही बॉलिंग की थी. साउथ अफ्रीका भी ऐसा ही करेगा'.

अभिषेक को इरफान ने दिया गुरुमंत्र

पठान ने कहा, 'अगर वह अब अपने बैट एंगल को बदलने की कोशिश करता है तो गड़बड़ हो जाएगी. उसने रन नहीं बनाए हैं. सबसे पहले एक सिंगल लो शुरुआत करो. स्पिनर से उम्मीद करो कि वह आएगा, दूसरे छोर पर जाएगा, और तेज गेंदबाजों को टारगेट करेगा. जब मार्कराम उसे बॉलिंग करने आएगा, तो उसे पहली गेंद से ही जोर लगाने की जरूरत नहीं है'.

ये भी पढें: IND vs SA: फ्री में कहां देखें भारत और साउथ अफ्रीका का मैच, जानिए लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी सभी डिटेल्स

abhishek sharma T20 world Cup 2026 IND vs SA
Advertisment