/newsnation/media/media_files/2026/02/22/india-vs-south-africa-2026-02-22-11-25-31.jpg)
India vs South Africa Photograph: (AFP)
IND vs SA: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 का रोमांच आज अपने चरम पर पहुंचने वाला है, क्योंकि सुपर-संडे में भारतीय क्रिकेट टीम एक्शन में नजर आने वाला है. टीम इंडिया सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में सुपर-8 के अपने पहले मैच में धमाल मचाने के लिए तैयार है. भारत और साउथ अफ्रीका की टीम आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेलने वाली है. इस मैच को आप कहां देख पाएंगे, आज हम आपको इस बारे में बताने वाले हैं.
कब और कहां देखें भारत-साउथ अफ्रीका मैच
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले इस मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. इस मैच को आप स्टार स्पोर्ट्स-1 और स्टार स्पोर्ट्स-2 समेत अन्य चैनलों पर अलग-अलग भाषा में देख सकते हैं. इसके साथ ही इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप मोबाइल और लैपटॉप पर जियो हॉटस्टार एप पर देख पाएंगे.
𝐑𝐮𝐧𝐬 𝐰𝐢𝐥𝐥 𝐟𝐥𝐲. 𝐒𝐭𝐮𝐦𝐩𝐬 𝐰𝐢𝐥𝐥 𝐫𝐚𝐭𝐭𝐥𝐞. 𝐇𝐞𝐚𝐫𝐭𝐬 𝐰𝐢𝐥𝐥 𝐫𝐚𝐜𝐞.
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 22, 2026
Ahmedabad, buckle up - these two powerhouses are set for an all-out showdown! 🥵
ICC Men’s #T20WorldCup SUPER 8 👉 #INDvSA | SUN, 22 FEB, 6 PM pic.twitter.com/ReMppQ99yX
फ्री में कहां देखें भारत-साउथ अफ्रीका मुकाबला
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 43वां मैच को फ्री में आप डीडी स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं. यहां पर आपको फ्री डिश पर लाइव प्रसारण देखने के लिए मिल जाएगा. हालांकि इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फ्री में उपलब्ध नहीं है.
भारत और साउथ अफ्रीका का स्क्वाड
भारत: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, संजू सैमसन, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज.
साउथ अफ्रीका: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, जेसन स्मिथ, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, एनरिक नोर्त्जे, क्वेना मफाका, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, केशव महाराज, मार्को जेनसेन.
ये भी पढ़ें : IND vs SA: टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के खिलाफ किन 11 खिलाड़ियों को देगी चांस, जानिए कौन 4 होंगे बाहर?
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us