IND vs SA: टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के खिलाफ किन 11 खिलाड़ियों को देगी चांस, जानिए कौन 4 होंगे बाहर?

IND vs SA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 43वें मुकाबले में आज भारत और साउथ अफ्रीका की टक्कर होने वाली है. उससे पहले आज हम आपको बताने वाले हैं कि टीम इंडिया के 11 खिलाड़ी कौन होंगे जो मैच में खेलेंगे.

IND vs SA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 43वें मुकाबले में आज भारत और साउथ अफ्रीका की टक्कर होने वाली है. उससे पहले आज हम आपको बताने वाले हैं कि टीम इंडिया के 11 खिलाड़ी कौन होंगे जो मैच में खेलेंगे.

author-image
Ashik Kumar
New Update
IND vs SA

IND vs SA Photograph: (AFP)

IND vs SA: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 43वां मैच आज शाम 7 बजे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाने वाला है. ये मुकाबला सुपर-8 का तीसरा मुकाबला होने वाला है, जबकि इनों दोनों टीमों का पहला सुपर-8 मैच होने वाला है. इस मैच में भारतीय क्रिकेट टीम सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में किस कॉम्बिनेशन के साथ उतरेगी और किन 11 खिलाड़ियों को मौका देगी. आइए जानते हैं.  

Advertisment

क्या बैटिंग ऑर्डर में होगा बदलाव?

टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ कर दिया है कि वो अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा पर पूरा भरोसा रखते है. इन दोनों खिलाड़ियों को प्लेइंग-11 में बरकरार रखा जाएगा. ऐसे में टीम इंडिया के बैटिंग ऑर्डर में बदलाव होने की उम्मीद नहीं है. संजू को शायद प्लेइंग-11 में मौका पाने के लिए और इंतजार करना होगा. ऐसे में अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह भारत के बैटिंग ऑर्डर की जिम्मेदार संभालेंगे. 

क्या होगा टीम इंडिया का बॉलिंग कॉम्बिनेशन

भारतीय क्रिकेट टीम दो तेज गेंदबाज और 3 स्पिन गेंदबाजों के साथ अब तक मैदान पर उतर रही है. टीम ने सिर्फ कोलंबो में पाकिस्तान के खिलाफ 1 तेज गेंदबाज और 3 स्पिनर खिलाए थे. क्योंकि टीम इंडिया को हार्दिक पांड्या के रूप में एक तेज गेंदबाजी विकल्प मिल जाता है, जो नई गेंद से तेज गति के साथ बॉलिंग कर टीम को विकेट दिला सकता है. इसके अलावा शिवम दुबे भी पेस बॉलिंग कर टीम के लिए कुछ ओवर डाल सकते हैं. 

इसके चलते टीम को काफी बैलेंस मिलता है कि वो 4 प्रमुख गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतर सके. क्योंकि हार्दिक, शिवम पेस बॉलिंग में मदद कर सकते हैं, जबकि तिलक वर्मा, रिंकू सिंह और अभिषेक शर्मा स्पिन गेंदबाजी में हाथ घुमा सकते है. ऐसे में टीम इंडिया के कप्तान सूर्या और कोच गौतम गंभीर अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह समेत 4 बॉलिंग ऑप्शन के साथ मैदान पर उतर सकते हैं. 

कौन से 4 खिलाड़ी रहेंगे प्लेइंग-11 से बाहर

इस मुकाबले में भारत की प्लेइंग-11 से मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीय यादव और संजू सैमसन बाहर बैठ सकते हैं. सिराज को सुपर-8 के मुकाबलों से पहले अभ्यास सत्र के दौरान चोट भी लगी थी. लेकिन उनकी चोट पर अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं आई है.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग-11

अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह.

ये भी पढ़ें : IND vs SA: भारत के ये 3 खिलाड़ी आज तोड़ेंगे महारिकॉर्ड, इस दिग्गज को पीछे छोड़ बनेंगे नंबर-1

IND vs SA Team India Playing 11 T20 world Cup 2026
Advertisment