/newsnation/media/media_files/2026/02/22/ind-vs-sa-2026-02-22-09-40-59.jpg)
IND vs SA Photograph: (x/bcci)
IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज यानी 22 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 43वां मुकाबला खेला जाने वाला है. सुपर-8 के इस तीसरे मैच में भारत के एक नहीं बल्कि तीन-तीन खिलाड़ियों के पास एक खास मुकाम हासिल करने का मौका होगा. इस मुकाबले में भारत के तीन खिलाड़ियों के पास पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को पीछे छोड़कर टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बनने का मौका होगा.
दरअसल, आर अश्विन भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने हुए हैं. उन्होंने भारत के लिए 2012 से लेकर 2022 तक कुल 24 मैच खेले और इस दौरान 32 विकेट हासिल किए हैं. अब जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या के पास उनके इस रिकॉर्ड को तोड़कर भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बनने का मौका होगा.
𝐑𝐮𝐧𝐬 𝐰𝐢𝐥𝐥 𝐟𝐥𝐲. 𝐒𝐭𝐮𝐦𝐩𝐬 𝐰𝐢𝐥𝐥 𝐫𝐚𝐭𝐭𝐥𝐞. 𝐇𝐞𝐚𝐫𝐭𝐬 𝐰𝐢𝐥𝐥 𝐫𝐚𝐜𝐞.
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 22, 2026
Ahmedabad, buckle up - these two powerhouses are set for an all-out showdown! 🥵
ICC Men’s #T20WorldCup SUPER 8 👉 #INDvSA | SUN, 22 FEB, 6 PM pic.twitter.com/ReMppQ99yX
बुमराह के पास होगा नंबर-1 बनने का मौका
जसप्रीत बुमराह ने भारत के लिए 2016 से लेकर 2026 तक टी20 वर्ल्ड कप में कुल 21 मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 30 विकेट हासिल किए हैं. अब अगर वो साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 विकेट हासिल कर लेते हैं तो वो अश्विन को पीछे छोड़कर टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे.
अर्शदीप भी अश्विन को छोड़ सकते हैं पीछे
भारतीय के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने 2022 से लेकर 2026 तक कुल 17 मैच टी20 वर्ल्ड कप में खेले हैं. इस दौरान उनके नाम भी 30 विकेट दर्ज है. अब अर्शदीप के पास भी साउथ अफ्रीका के खिलाफ मौका होगा कि वो 3 विकेट लेकर अश्विन को पीछे छोड़ते हुए टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएं.
हार्दिक पांड्या भी लाइन में मौजूद
भारत के स्टार पेस ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में 2016 से लेकर 2026 तक कुल 28 मैच खेले हैं. इस दौरान हार्दिक ने 29 विकेट चटकाए हैं. अब अगर वो साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 विकेट लेते हैं तो अश्विन के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे. वहीं 4 विकेट लेने के साथ ही वो भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे.
ये भी पढ़ें : IND vs SA: आज भारत-साउथ अफ्रीका के बीच होगा सुपर-8 का मैच, पिच और वेदर रिपोर्ट के साथ जानें संभावित प्लेइंग-11
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us