IND vs SA: आज भारत-साउथ अफ्रीका के बीच होगा सुपर-8 का मैच, पिच और वेदर रिपोर्ट के साथ जानें संभावित प्लेइंग-11

IND vs SA: टी20 वर्ल्ड कप के 2026 के सुपर-8 मुकाबले में आज भारतीय क्रिकेट टीम का सामना साउथ अफ्रीका से होने वाला है. तो आइए उससे पहले इस मैच की सारी डिटेल्स आपको बताते हैं.

IND vs SA: टी20 वर्ल्ड कप के 2026 के सुपर-8 मुकाबले में आज भारतीय क्रिकेट टीम का सामना साउथ अफ्रीका से होने वाला है. तो आइए उससे पहले इस मैच की सारी डिटेल्स आपको बताते हैं.

author-image
Ashik Kumar
New Update
IND vs SA

IND vs SA: आज टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 43वें मैच में भारत और साउथ अफ्रीका का मुकाबला होने वाला है. ये दोनों टीमों के लिए सुपर-8 का पहला मुकाबला होगा. ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले का टॉस शाम 6:30 होगा, जबकि मैच की पहली गेंद 7 बजे डाली जाएगी. तो आइए उससे पहले हम आपको पिच और वेदर रिपोर्ट के साथ-साथ संभावित प्लेइंग-11 के बारे में बताने वाले हैं.

Advertisment

अहमदाबाद की पिच रिपोर्ट

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पर बल्लेबाजों के लिए ज्यादा मदद होती है. यहां पर तेज गेंदबाज नई बॉल के साथ असर दिखाते है, वहीं स्पिन गेंदबाज भी पुरानी बॉल के साथ रंग बिखेरते हैं. इस पिच पर तेज बांउस के साथ बॉल बल्ले पर आती है, जो बैटर्स को मदद करती है. यहां पर भारत और नीदरलैंड्स के बीच ग्रुप स्टेज का मैच खेला गया था. इस मैदान पर अब तक कुल 15 मैच हुए हैं. यहां पर 10 मैच पहले बैटिंग करने वाली टीम ने और दूसरी बैटिंग करने वाली टीम ने 5 मुकाबले अपने नाम किए हैं. इस मैदान का औसत स्कोर टी20 में 170-190 के बीच है. 

अहमदाबाद की वेदर रिपोर्ट

अहमदाबाद में आज मौसम पूरी तरह से साफ रहने वाला है. यहां पर आज बारिश की कोई भी संभावना नहीं है. अहमदाबाद का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. ह्यूमिडिटी 72 के आसपास रहेगी. वहीं हवा लगभग 9 km/h की स्पीड से चल सकती है. ऐसे में इस मैच का पूरा आनंद फैंस उठा सकते हैं.

भारत और साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग-11

भारत - अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह.

साउथ अफ्रीका - एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, कॉर्बिन बॉश, मार्को जेनसन, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी.

ये भी पढ़ें :PAK vs NZ के बाद क्या बारिश की भेंट चढ़ जाएगा IND vs SA के सुपर-8 का मैच? जानें कैसा रहेगा अहमदाबाद का मौसम

IND vs SA IND vs SA Match Preview T20 world Cup 2026
Advertisment