IND vs SA: ईशान किशन साउथ अफ्रीका के खिलाफ तोड़ेंगे 3 बड़े रिकॉर्ड, भारत में हासिल करेंगे ये खास उपलब्धि

IND vs SA: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले मुकाबले में आज ईशान किशन के पास इतिहास रचने का मौका होगा. वो इस मुकाबले में 3 रिकॉर्ड्स अपने नाम कर सकते हैं.

IND vs SA: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले मुकाबले में आज ईशान किशन के पास इतिहास रचने का मौका होगा. वो इस मुकाबले में 3 रिकॉर्ड्स अपने नाम कर सकते हैं.

author-image
Ashik Kumar
New Update
Ishan Kishan

Ishan Kishan Photograph: (x/bcci)

IND vs SA: भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन इन दिनों धमाल मचा रहे हैं. वो इंडियन क्रिकेट टीम के लिए पारी की शुरुआत करते हुए रनों की बरसात कर रहे हैं. आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ईशान ने भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने हैं. उन्होंने अब तक 4 मैचों की 4 पारियों में 2 अर्धशतकों की मदद से 176 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 44.00 और स्ट्राइक रेट 202.29 का रहा है. ईशान का हाईएस्ट स्कोर 77 रन है. उनके बल्ले से 19 चौके और 11 छक्के लगाए.

Advertisment

ईशान किशन के पास इतिहास रचने का मौका

आज ईशान किशन के पास इतिहास रचने का मौका होगा, जब वो भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अब से कुछ घंटों बाद अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में मैच खेलने के लिए मैदान पर उतरेंगे. ईशान इस मैच में एक नहीं दो बल्कि तीन-तीन रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. वो कौन से रिकॉर्ड हैं, आइए इस बारे में जानते हैं.

ईशान किशन की इन 3 रिकॉर्ड्स पर होंगी निगाहें

इस मुकाबले में ईशान किशन 1 छक्के लागते ही टी20 क्रिकेट में 300 छक्के पूरे कर लेंगे. इसके अलावा ईशान इस मैच में 4 छक्के लगाते ही टी20 क्रिकेट में बतौर विकेटकीपर 200 छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे. 

आज ईशान साउथ अफ्रीका के खिलाफ 41 रन बनाते ही टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत में 1000 रन पूरे कर लेंगे. उन्होंने अब तक टीम इंडिया के लिए 40 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 1 शतक और 9 अर्धशतक के साथ कुल 1187 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 120 चौके और 63 छक्के लगाए हैं.

भारत और साउथ अफ्रीका का स्क्वाड

भारत: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, संजू सैमसन, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज.

साउथ अफ्रीका: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, जेसन स्मिथ, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, एनरिक नोर्त्जे, क्वेना मफाका, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, केशव महाराज, मार्को जेनसेन.

ये भी पढ़ें :IND vs SA: अभिषेक शर्मा को दिग्गज से मिला गुरूमंत्र, क्या अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ खोल पाएंगे खाता?

T20 world Cup 2026 ishan-kishan IND vs SA
Advertisment