जीतने वाली टीम ही नहीं, हारने वाली टीम भी होगी मालामाल, जानिए प्राइज मनी में मिलेंगे कितने-कितने करोड़ रुपये...

T20 World Cup 2026 के लिए आईसीसी ने पहले ही प्राइज मनी का ऐलान कर दिया था. आइए जानते हैं कि टूर्नामेंट जीतने वाली और हारने वाली टीमों के साथ-साथ बाकी टीमों को कितने करोड़ रुपये मिलने वाले हैं?

T20 World Cup 2026 के लिए आईसीसी ने पहले ही प्राइज मनी का ऐलान कर दिया था. आइए जानते हैं कि टूर्नामेंट जीतने वाली और हारने वाली टीमों के साथ-साथ बाकी टीमों को कितने करोड़ रुपये मिलने वाले हैं?

author-image
Sonam Gupta
New Update
world cup 2026 prize money

भारतीय क्रिकेट टीम Photograph: (Image Source: AFP)

IND VS NZ: टी-20 विश्व कप 2026 का फाइनल मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेला जाएगा. 8 मार्च को खेले जाने वाले इस मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन टीम इंडिया ट्रॉफी को रिटेन करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. तो वहीं, न्यूजीलैंड की टीम पहला खिताब जीतने का सपना लेकर आएगी. आपको बता दें, टूर्नामेंट जीतने वाली टीम पर तो पैसों की बारिश होगी ही.. मगर, हारने वाली टीम को भी प्राइज मनी के रूप में करोड़ों रुपये मिलने वाले हैं. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि T20 World Cup 2026 की चैंपियन टीम को प्राइज मनी के रूप में कितने रुपये मिलने वाले हैं...

Advertisment

103 करोड़ रुपये की है कुल प्राइज मनी

टी-20 विश्व कप 2026 के लिए आईसीसी ने कुल प्राइज मनी 103 करोड़ रुपये की रखी है, जो टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली सभी 20 टीमों के बीच बंटने वाली है. ये प्राइज मनी चैंपियन, रनरअप, सेमीफाइनलिस्ट, सुपर-8 क्वालीफायर्स और यहां तक की लीग स्टेज पर मैच जीतने वाली टीमों में बांटी जाएगी.

अब सवाल उठता है कि आखिर किस टीम को प्राइज मनी के रूप में कितने रुपये मिलेंगे. इन सबके अलावा सभी टीमों को हर एक मैच जीतने के लिए 28.64 लाख रुपये भी मिलेंगे. वहीं 1.03 करोड़ रुपये हर एक टीम को पहले से निर्धारित रकम के तौर पर दिए जाएंगे.

चैंपियन और रनरअप टीम को मिलेगी बड़ी प्राइज मनी

T20 World Cup 2026 का फाइनल मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाने वाला है. ग्रैंड फिनाले को जो भी टीम जीतेगी, उसे आईसीसी की ओर से बड़ी प्राइज मनी मिलने वाली है. रिपोर्ट्स के मुताबिक टी20 वर्ल्डकप 2026 जीतने वाली टीम को 3 मिलियन डॉलर यानि लगभग 27.50 करोड़ रुपये प्राइज मनी के रूप में मिलेंगे. वहीं फाइनल हारने और रनरअप रहने वाली टीम को 1.6 मिलियन डॉलर आईसीसी की ओर से मिलेंगे.

ये भी पढ़ें: संजू, ईशान या दुबे नहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ आग उगलता है इस खिलाड़ी का बल्ला, अभी भी टीम में है शामिल

सेमीफाइनलिस्ट टीमों पर भी होगी पैसों की बरसात

T20 World Cup 2026 के सेमीफाइनल में हारकर टूर्नामेंट से बाहर होने वाली टीमों इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका पर भी पैसों की बरसात होगी. इन दोनों टीमों को एक समान 0.79 मिलियन डॉलर (लगभग 7.24 करोड़ रुपये) मिलेंगे.

आईसीसी ने हर टीम के लिए प्राइज मनी रखी है. विनर, रनरअप और सेमीफाइनलिस्ट के अलावा टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली टीमों को भी करोड़ों रुपये मिलेंगे. 5वें से 12वें स्थान तक की टीमों को एक समान 0.38 मिलियन डॉलर (लगभग ₹3.48 करोड़ रुपये) दिये जाने हैं. वहीं 13वें से 20वें पायदान पर रहने वाले टीमों के लिए एक समान 0.25 मिलियन डॉलर (लगभग 2.29 करोड़ रुपये) की प्राइज मनी निर्धारित की गई. 

जानिए किस टीम को मिलेगा कितना पैसा

उपलब्धिपुरस्कार राशि
विजेता₹27.48 करोड़
उपविजेता₹14.65 करोड़
सेमीफाइनल हारने वाली टीमें₹7.24 करोड़
सुपर 8 से बाहर होने वाली टीमें₹3.48 करोड़
ग्रुप स्टेज से बाहर होने वाली टीमें₹2.29 करोड़
ग्रुप स्टेज में हर जीत का बोनस₹26 लाख

ये भी पढ़ें: IND VS NZ: 'वो उन्हें हरा ही नहीं पाएंगे...' डेल स्टेन ने कर दी भविष्यवाणी, बताया कौन जीतेगा ट्रॉफी

ind-vs-nz
Advertisment