/newsnation/media/media_files/2026/03/07/ind-vs-nz-2026-03-07-11-03-53.jpg)
भारतीय क्रिकेट टीम Photograph: (Image Source: AFP)
IND VS NZ: टी-20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाने वाला है. ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेला जाएगा, जिसपर सभी की नजरें टिकी हुई हैं. डिफेंडिंग चैंपियन भारतीय टीम पूरी कोशिश करेगी की 8 मार्च को वो कीवी टीम को हराकर ट्रॉफी को रिटेन करे. वहीं, न्यूजीलैंड पहली टी-20 विश्व कप की खिताबी जीत की तलाश में होगी.
भारतीय फैंस को ये जानकर खुशी होगी कि न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला भारतीय खिलाड़ी अभी टीम इंडिया का हिस्सा है और अब फाइनल में उससे बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी... क्या आपको मालूम है कि वह खिलाड़ी कौन है? अगर नहीं, तो कोई बात नहीं, क्योंकि इस आर्टिकल में हम आपको उस विस्फोटक बल्लेबाज के बारे में विस्तार से बताने वाले हैं...
कौन है न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाला भारतीय?
टी-20 विश्व कप 2026 के फाइनल मैच से पहले आपको बता देते हैं कि टी-20 फॉर्मेट में कीवी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाला बल्लेबाज कोई और नहीं बल्कि खुद कप्तान सूर्यकुमार यादव हैं. जी हां, सूर्या ही वो बल्लेबाज हैं, जिन्होंने कीवी टीम के खिलाफ टी-20 फॉर्मेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. इस मामले में दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा और तीसरे नंबर पर केएल राहुल का नाम आता है.
सूर्यकुमार यादव के न्यूजीलैंड के खिलाफ रिकॉर्ड
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 13 T20I मैच खेले हैं, जिसकी 13 पारियों में उन्होंने 58.44 के औसत से 526 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 170.77 का रहा है. सूर्या ने कीवी टीम के खिलाफ 1 शतक और 4 अर्धशतक लगाए हैं. वह महज एक बार ही इस दौरान शून्य पर आउट हुए हैं. सूर्या के बल्ले से 51 चौके और 29 छक्के निकले हैं.
The Final. Against India. In Ahmedabad. 🏆 pic.twitter.com/6el7FK7OnN
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) March 5, 2026
अहमदाबाद में कैसा है सूर्या का रिकॉर्ड?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 विश्व कप 2026 का फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. अहमदाबाद में सूर्यकुमार यादव के आंकड़ों की बात करें, तो उन्होंने कुल 7 टी-20 आई मैच खेले हैं, जिसकी 6 पारियों में उन्होंने 144.07 की स्ट्राइक रेट और 28.33 के औसत से 170 रन बनाए हैं.
इस दौरान उनके बल्ले से सिर्फ एक फिफ्टी निकली है. वहीं, इस मैदान पर उनका हाईएस्ट स्कोर 57 रनों का है. IPL में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सूर्यकुमार यादव ने 5 मैच खेले हैं, जिसकी 5 पारियों में 152.89 की स्ट्राइक रेट और 46.25 के औसत से 185 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से एक फिफ्टी निकली है.
Marching towards the #Final 👏
— BCCI (@BCCI) March 5, 2026
A step away from 𝙂𝙡𝙤𝙧𝙮 🏆#TeamIndia is into the #T20WorldCup finale 🥳
Scorecard ▶️ https://t.co/LxSBs3EDPx#MenInBlue | #ENGvINDpic.twitter.com/6BBNkNw2aB
T20 World Cup 2026 में कैसा रहा है सूर्या का प्रदर्शन?
T20 World Cup 2026 कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए बल्ले से अब तक कुछ खास नहीं रहा है. सूर्या ने इस दौरान सूर्या ने 8 मुकाबले खेले हैं, जिनकी 8 पारियों में उन्होंने 137.50 की स्ट्राइक रेट और 34.57 के औसत से 242 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 1 फिफ्टी लगाई है.
सबसे बड़ी पारी टूर्नामेंट के पहले ही मैच में अमेरिका के खिलाफ खेली थी, जब वह 84* रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाकर नाबाद लौटे थे. अब न्यूजीलैंड के साथ खेले जाने वाले ग्रैंड फिनाले में सूर्यकुमार यादव एक बड़ी पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाना चाहेंगे.
ये भी पढ़ें: IND VS NZ: 'वो उन्हें हरा ही नहीं पाएंगे...' डेल स्टेन ने कर दी भविष्यवाणी, बताया कौन जीतेगा ट्रॉफी
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us