IND VS NZ: 'वो उन्हें हरा ही नहीं पाएंगे...' डेल स्टेन ने कर दी भविष्यवाणी, बताया कौन जीतेगा ट्रॉफी

IND VS NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 विश्व कप 2026 का फाइनल मैच खेला जाने वाला है, जिसे लेकर डेल स्टेन ने भविष्यणावी कर दी है. आइए जानते हैं उन्होंने क्या-क्या कहा...

IND VS NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 विश्व कप 2026 का फाइनल मैच खेला जाने वाला है, जिसे लेकर डेल स्टेन ने भविष्यणावी कर दी है. आइए जानते हैं उन्होंने क्या-क्या कहा...

author-image
Sonam Gupta
New Update
Dale steyn prediction

डेल स्टेन

IND VS NZ: टी-20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. ये महामुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा, जिसपर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं. ऐसे में इस बीच अब लगातार भविष्यवाणी हो रही हैं और अब इसी कड़ी में पूर्व साउथ अफ्रीकी क्रिकेटर डेल स्टेन ने भी बताया है कि कौन सी टीम टूर्नामेंट में खिताबी जीत दर्ज कर सकती है. इतना ही नहीं डेल स्टेन ने तो ये भी कह दिया है कि वह एक टीम को चोकर्स का टाइटल दे देंगे.

Advertisment

क्या बोले डेल स्टेन?

साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने भविष्यवाणी की है कि भारत फाइनल मैच में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब अपने नाम कर सकता है. साथ ही डेल स्टेन ने ये भी कहा है कि यदि इस बार न्यूजीलैंड फाइनल नहीं जीतती है, तो वह कीवी टीम को चोकर्स का टैग दे देंगे, जो फिलहाल साउथ अफ्रीका को कहा जाता है.

डेल स्टेन ने एबी डी विलियर्स के साथ उनके यूट्यूब चैनल पर चैट में कहा, “देखिए, सच कहूं तो. न्यूजीलैंड. हर कोई साउथ अफ्रीका को चोकर्स कहना पसंद करता है, लेकिन मैं यह कहने जा रहा हूं. न्यूज़ीलैंड ने खुद ज्यादा वर्ल्ड कप नहीं जीते हैं और वे हमसे ज्यादा फाइनल में रहे हैं. इसलिए, कोई बुरा मत मानना, न्यूजीलैंड, लेकिन प्लीज इसे जीतते रहो.”

उन्होंने आगे कहा, “नहीं तो, मैं फॉर्मली वह कार्ड तुम्हें दे रहा हूं, यह तुम्हारा है. मुझे न्यूजीलैंड पसंद है, लेकिन वे इंडिया को नहीं हरा पाएंगे. इसके लिए इंडिया को एक जबरदस्त चोक की जरूरत होगी. मैं कह रहा हूं, यह मुमकिन है. मैं सच में चाहता हूं कि वे जीतें, लेकिन अगर आप मुझसे पूछें कि क्या वह इंडिया को हरा पाएंगे? नहीं.”

6 फाइनल खेल चुकी है न्यूजीलैंड

आईसीसी टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा फाइनल खेलने का रिकॉर्ड भारतीय टीम ने अपने नाम कर लिया है. 8 मार्च को वह आईसीसी टूर्नामेंट्स में 15वां फाइनल खेलने मैदान पर उतरेगी. वहीं, न्यूजीलैंड की बात करें, तो इस टीम ने 8 आईसीसी इवेंट्स के फाइनल तक का सफर तय किया.

इस दौरान न्यूजीलैंड ने 2 बार ट्रॉफी जीती, तो वहीं 6 बार फाइनल में न्यूजीलैंड को हार का सामना करना पड़ा है. जबकि साउथ अफ्रीकी टीम ने महज 3 बार ही फाइनल तक का सफर तय किया है, जिसमें 1 बार उन्होंने ट्रॉफी उठाई है और 2 बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा है. यही वजह है कि डेल स्टेन न्यूजीलैंड की टीम को चोकर्स का टैग देने की बात कह रहे हैं, क्योंकि उन्होंने साउथ अफ्रीका से अधिक फाइनल हारे हैं.

8 मार्च को अहमदाबाद में होगा चैंपियन का फैसला

T20 World Cup 2026 का फाइनल मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई. तो वहीं, न्यूजीलैंड की टीम साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल तक पहुंची है.

भारत इस टूर्नामेंट में चौथी बार फाइनल खेलेगा, तो वहीं कीवी टीम महज दूसरी बार फाइनल मैच खेलने वाली है. अब देखने वाली बात होगी की कौन सी टीम खिताबी जीत दर्ज करने में सफल होती है और किसके सपने सिर्फ सपने रह जाएंगे.

ये भी पढ़ें: भारत VS न्यूजीलैंड, अहमदाबाद में किस टीम के आंकड़े हैं ज्यादा अच्छे? आंकड़ों से समझिए किसका पलड़ा है भारी

T20 World Cup ind-vs-nz
Advertisment