भारत VS न्यूजीलैंड, अहमदाबाद में किस टीम के आंकड़े हैं ज्यादा अच्छे? आंकड़ों से समझिए किसका पलड़ा है भारी

IND VS NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल मैच खेला जाएगा. आइए जानते हैं कि अहमदाबाद में भारत और कीवी टीम के आंकड़े कैसे हैं?

IND VS NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल मैच खेला जाएगा. आइए जानते हैं कि अहमदाबाद में भारत और कीवी टीम के आंकड़े कैसे हैं?

author-image
Sonam Gupta
New Update
IND VS NZ Head to head

IND VS NZ Head to head Photograph: (Image Source: AFP)

IND VS NZ: टी-20 विश्व कप 2026 रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ते हुए अब फाइनल तक पहुंच गया है. 8 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खिताबी मुकाबला होगा, जिसे जीतने वाली टीम ट्रॉफी अपने नाम करेगी और हारने वाली टीम रनरअप बनकर रह जाएगी. फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेला जाएगा. अहमदाबाद का नाम सुनते ही भारतीय क्रिकेट फैंस के जहन में विश्व कप 2023 के फाइनल में मिली हार के जख्म हरे होने लगते हैं. तो आइए अब भारत-न्यूजीलैंड ग्रैंड फिनाले से पहले जान लेते हैं कि अहमदाबाद में ऑलओवर भारतीय टीम और न्यूजीलैंड के आंकड़े कैसे हैं? दोनों टीमों ने कितने मैच खेले हैं और किस टीम ने कितने मैच अपने नाम किए हैं.

Advertisment

अहमदाबाद में कैसा है भारत और न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड?

भारतीय क्रिकेट टीम ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 10 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 7 मैचों में भारत को जीत मिली है और 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. वहीं, न्यूजीलैंड की टीम ने इस मैदान पर 2 मैच खेले हैं और दोनों ही मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. 

टीमअहमदाबाद में खेले गए मैचजीतहार
भारत1073
न्यूजीलैंड202

अहमदाबाद में इस टूर्नामेंट में हो चुके हैं 6 मैच

टी-20 विश्व कप 2026 में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अब तक 6 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें 3 मैचों में पहले बल्लेाबजी करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है. तो वहीं 2 मैच दूसरी पारी में बैटिंग करने वाली टीम ने जीते. वहीं, एक मैच टाई रहा था.

कुल मैचपहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीतीदूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम जीतीटाई मैच
6321

T20 विश्व कप में कैसा है भारत-न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड

टी-20 विश्व कप 2026 में अब तक भारत और न्यूजीलैंड के बीच महज 3 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें तीनों ही मैचों में कीवी टीम ने जीत दर्ज की है और भारत को हार का सामना करना पड़ा है. पहला मैच 2007 में जोहान्सबर्ग में हुआ था, जिसे न्यूजीलैंड ने 10 रन से जीता था. फिर दूसरा मैच 2016 के टी-20 विश्व कप में दुबई में हुआ, जिसे न्यूजीलैंड ने 47 रन से जीता था. वहीं, तीसरा मैच दुबई में टी-20 विश्व कप 2021 में 8 विकेट से जीता था.

वर्षस्थानविजेताजीत का अंतर
2007जोहान्सबर्गन्यूजीलैंड10 रन
2016दुबईन्यूजीलैंड47 रन
2021दुबईन्यूजीलैंड8 विकेट

IND VS NZ Head To Head Records

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक कुल 30 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं, जिसमें 18 मैच भारत ने जीते हैं, 11 मैचों में कीवी टीम ने जीत दर्ज की है. वहीं, एक मैच टाई रहा है. हेड टू हेड में तो पूरी तरह से भारत का पलड़ा भारी दिख रहा है.

कुल मैचभारत की जीतन्यूजीलैंड की जीतटाई
3018111

ऐसी हैं दोनों टीमें

भारतीय क्रिकेट टीम: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रित बुमरा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), कोल मैककोन्ची, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी, जेम्स नीशम, काइल जैमीसन, डेवोन कॉनवे

ये भी पढ़ें: IND vs NZ Final: भारत की इन 2 कमजोर कड़ियों पर न्यूजीलैंड करेगा वार, नहीं चले तो टी20 वर्ल्ड कप जाएंगे हार?

Team India T20 world Cup 2026 ind-vs-nz
Advertisment