/newsnation/media/media_files/2026/03/06/ind-vs-nz-final-2026-03-06-20-40-27.jpg)
IND vs NZ Final Photograph: (x/bcci)
IND vs NZ Final: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड की टक्कर होने वाली है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में ये खिताबी मुकाबला 8 मार्च यानी रविवार को खेला जाने वाला है. इस मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर होने की उम्मीद है. भारतीय क्रिकेट टीम की प्लेइंग-11 पर नजर डालें तो 2 खिलाड़ी टीम इंडिया की लगातार कमजोरी बने हुए हैं. इन 2 खिलाड़ियों पर न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम वार करेगी और इन्हें टारगेट कर फाइनल में जीत दर्ज कर टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी उठाना चाहेगी.
ये 2 खिलाड़ी बने भारतीय टीम की कमजोर कड़ी
ये दो खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि भारतीय क्रिकेट टीम के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और बांए हाथ के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा हैं. वरुण के ऊपर भारत के स्पिन अटैक का जिम्मा है, लेकिन वो इस पूरे टूर्नामेंट में बेरंग नजर आए हैं. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में जिस तरह से गेंदबाजी की है, उस पर न्यूजीलैंड की निगाहें बनाए रखी होंगी.
Timber strike \|/
— BCCI (@BCCI) March 5, 2026
Varun Chakaravarthy and big wickets, a never-ending story 🤝#TeamIndia have 3⃣ wickets in the powerplay 🥳
Updates ▶️ https://t.co/LxSBs3EDPx#T20WorldCup | #MenInBlue | #ENGvINDpic.twitter.com/dJRIjnCEcR
अब न्यूजीलैंड के बल्लेबाज उनके ऊपर हावी होना चाहेंगे और उनकी जमकर पिटाई कर ज्यादा से ज्यादा रन बटोरना चाहेगे. इस मुकाबले में अगर न्यूजीलैंड के बल्लेबाज वरुण चक्रवर्ती को विकेट नहीं देते और उनके 4 ओवर में 50 से 60 रन बनाती है तो भारत को टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी से हाथ धो सकता है.
| खिलाड़ी | मैच | ओवर | गेंद | रन | इकॉनमी | विकेट |
|---|---|---|---|---|---|---|
| वरुण चक्रवर्ती | 8 | 28 | 168 | 248 | 8.85 | 13 |
वहीं इंडियन क्रिकेट टीम के लिए दूसरी कमजोर कड़ी इस टी20 वर्ल्ड कप में अभिषेक शर्मा बने हुए हैं. टी20 वर्ल्ड कप से पहले अभिषेक भारतीय बल्लेबाजी लाइन-अप की ताकत थे लेकिन इस समय वो टीम इंडिया की कमजोर कड़ी बने हुए हैं, जिस पर वार कर न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम करना चाहेगी. अभिषेक शर्मा इस वर्ल्ड कप के शुरुआत 3 मैचों में अपना खाता भी नहीं खोल पाए.
Doing what he does best! 🙌
— BCCI (@BCCI) February 26, 2026
Abhishek Sharma smashes his way to a 2️⃣6️⃣-ball fifty 🎇
Updates ▶️ https://t.co/p4GxtxGkBf#TeamIndia | #T20WorldCup | #MenInBlue | #INDvZIM | @OfficialAbhi04pic.twitter.com/NGlGDxydsG
अभिषेक वेस्टइंडीज के खिलाफ सुपर-8 के अंतिम मैच में भी बेरंग दिखे और इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए. अब अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ भी अभिषेक ज्यादा बॉल खेलकर कम रन बनाकर पवेलियन लौट जाएं तो, इसका नुकसान भारतीय टीम को होगा. ऐसे में मेजबान टीम का टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने के सपना टूट सकता है.
| खिलाड़ी | मैच | रन | औसत | स्ट्राइक रेट | बेस्ट स्कोर | चौके | छक्के |
|---|---|---|---|---|---|---|---|
| अभिषेक शर्मा | 7 | 89 | 12.71 | 130.88 | 55 | 10 | 5 |
न्यूजीलैंड भारत की इन दो कमजोर कड़ियों पर करेगा वार
न्यूजीलैंड के बल्लेबाज फिन एलन, टिम सीफर्ट, रचिन रविंद्र और ग्लेन फिलिप्स वरुण चक्रवर्ती के रूप में मौजूद भारत की कमजोर कड़ी पर वार करेंगे. कीवी टीम के ये सभी बल्लेबाज वरुण की जमकर पिटाई करना चाहेगी और उनके ओवर में ज्यादा से ज्यादा रन लूटना चाहेंगे.
वहीं न्यूजीलैंड के गेंदबाज मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, रचिन रविंद, कोल मैककोन्ची अभिषेक शर्मा के रूप में मौजूद भारत की इस कमजोर कड़ी पर प्रहार करना चाहेंगे. अभिषेक के सामने ऑफ स्पिनर मैककोन्ची अहम साबित हो सकते हैं, जो उन्हें शुरुआत में ही पवेलियन भेज सकते हैं. वहीं हेनरी और लॉकी दोनों ही अभिषेक को डॉट बॉल डालकर पवेलियन भेजना चाहेंगे.
क्या है इन कमजोरियों को फाइनल में दूर करने का उपाय
भारतीय क्रिकेट टीम के पास न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में इन कमजोर कड़ियों को दूर करने का एक उपाय मौजूद है, कि वो अपनी प्लेइंग-11 में बदलाव करे और न्यूजीलैंड के खिलाफ अभिषेक शर्मा और वरुण चक्रवर्ती को बेंच पर बैठाकर 2 ऐसे खिलाड़ियों को मौका दे जो न्यूजीलैंड को सरप्राइज कर चौका दें और उनके सभी प्लान को पस्त कर दें.
सूर्यकुमार यादव और कोच गौतम गंभीर वरुण चक्रवर्ती की जगह पर कुलदीप यादव को प्लेइंग-11 में मौका दे सकते हैं. इससे भारत की एक कमजोरी दूर हो जाएगी. वहीं अभिषेक शर्मा को फाइनल में रेस्ट देकर रिंकू सिंह को प्लेइंग-11 में शामिल किया जा सकता है.
इस स्थिति में संजू सैमसन के साथ ईशान किशन पारी की शुरुआत कर सकते हैं. वहीं रिंकू सिंह टीम में बतौर फिनिशर उतर सकते हैं. नंबर तीन पर तिलक वर्मा को मौका दिया जा सकता है. इस तरह टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में टीम इंडिया अपनी दोनों कमजोर कड़ियों को दूर कर सकती है
ये भी पढ़ें :IND vs NZ Final: न्यूजीलैंड के इन 5 खिलाड़ियों से टीम इंडिया नहीं रही सावधान, तो छिन जाएगा टी20 वर्ल्ड कप का खिताब
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us