IND vs NZ Final: न्यूजीलैंड के इन 5 खिलाड़ियों से टीम इंडिया नहीं रही सावधान, तो छिन जाएगा टी20 वर्ल्ड कप का खिताब

IND vs NZ Final: आज हम आपको न्यूजीलैंड के उन 5 खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं, जो टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खतरा बन सकते हैं.

IND vs NZ Final: आज हम आपको न्यूजीलैंड के उन 5 खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं, जो टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खतरा बन सकते हैं.

author-image
Ashik Kumar
New Update
IND vs NZ Final

IND vs NZ Final Photograph: (x/icc)

IND vs NZ Final: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल खेला जाने वाला है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में 8 मार्च को इन दोनों टीमों के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाने वाला है. रविवार को शाम 7:00 बजे से इंडिया और न्यूजीलैंड ट्रॉफी जीतने के लिए मैदान पर खेलते हुए नजर आएंगे. भारतीय टीम फाइनल मुकाबले में अपना खिताब बतौर डिफेंडिंग चैंपियन डिफेंड करने उतरेगी. तो वहीं ब्लैक कैप्स पहली बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम करने के लिए अहमदाबाद में खेलती हुई नजर आएगी.

Advertisment

भारत और न्यूजीलैंड को इस मैच में बड़ी बड़ी चुनौतियों से दो-चार होना पड़ेगा. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों और गेंदबाजों पर कंट्रोल रखना चाहेंगे तो वहीं, न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर भारतीय बल्लेबाजों पर लगाम लगाना चाहेगी. इसके साथ ही वो भारतीय गेंदबाजों की जमकर पिटाई करने की इच्छा से अपने बल्लेबाजों को क्रीज पर भेजेंगे. तो आइए इस खिताबी मुकाबले से पहले हम आपको न्यूजीलैंड के 5 उन खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं, जो भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं. 

न्यूजीलैंड के 5 खतरनाक खिलाड़ी, जो भारत पर पड़ेंगे भारी

1 - फिन एलन :  न्यूजीलैंड के दाएं हाथ के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज फिन एलन से भारतीय क्रिकेट टीम को सबसे ज्यादा खतरा होगा. उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल में शतकीय पारी खेलकर भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाजों की चिंता बढ़ा दी है. अगर भारतीय बॉलर एलन की चुनौती से पार नहीं पा सके तो उन्हें खिताब गंवाना पड़ सकता है. फिन एलन ने टी20 वर्ल्ड कप में 2026 में अब तक न्यूजीलैंड के लिए 8 मैचों की 7 पारियों में 289 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 1 अर्धशतक निकला है.

2 - टिम सीफर्ट :  भारतीय क्रिकेट टीम के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज और विकेटकीपर टिम सीफर्ट खतरनाक साबित हो सकते हैं. उन्होंने अब तक टूर्नामेंट में बल्ले से धमाल मचाया है और कुछ तूफानी पारियां भी खेली हैं. उन्होंने 8 मैचों की 7 पारियों में 3 अर्धशतकों के साथ 274 रन बनाए हैं. उनका बेस्ट स्कोर 89* रहा है. 

3 - रचिन रविंद्र : न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर रचिन रविंद्र भारतीय टीम के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं. इस टी20 वर्ल्ड कप में वो टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. उनके नाम 8 मैचों की 6 पारियों में 11 विकेट दर्ज है. रचिन ने बल्ले के साथ 8 मैचों में 128 रन बनाए हैं. उन्होंने टूर्नामेंट में 1 अर्धशतक भी लगाया है.

4 - मैट हेनरी :  न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी पेस बॉलिंग के साथ भारतीय बल्लेबाजों के लिए खतरा बन सकते हैं. उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 8 मैचों की 7 पारियों में 9 विकेट हासिल किए हैं. उनका बेस्ट प्रदर्शन 2/3 रहा है.

5 -  कोल मैककोन्ची :  न्यूजीलैंड के लिए ऑलराउंडर कोल मैककोन्ची भी भारतीय टीम के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं. वो बल्ले के साथ-साथ गेंद से भी धमाल मचाने की काबिलियत रखते हैं. मैककोन्ची ने अब तक 4 मैचों की 2 पारियों में 45 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 31* रहा है, जो श्रीलंका के खिलाफ मुश्किल वक्त में आया था.

कोल मैककोन्ची बॉल के साथ टीम को लिए योगदान करने की काबिलियत रखते हैं. भारत के अभिषेक शर्मा और ईशान किशन को उनकी ऑफ स्पिन से बचने की भी जरूरत होगी. वो टीम इंडिया के बाएं हाथ के बल्लेबाजों के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं.

ये भी पढ़ें :T20 World Cup 2026: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पाकिस्तान और श्रीलंका के बाद दर्ज की ये खास उपलब्धि

India vs New Zealand T20 world Cup 2026 IND vs NZ Final
Advertisment