T20 World Cup 2026: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पाकिस्तान और श्रीलंका के बाद दर्ज की ये खास उपलब्धि

T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में एंट्री मारते ही इतिहास रच दिया है. उसने पाकिस्तान और श्रीलंका के बाद एक खास उपलब्धि अपने नाम हासिल की है.

T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में एंट्री मारते ही इतिहास रच दिया है. उसने पाकिस्तान और श्रीलंका के बाद एक खास उपलब्धि अपने नाम हासिल की है.

author-image
Ashik Kumar
New Update
Team India

Team India Photograph: (x/bcci)

T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में प्रवेश कर लिया है. अब भारत का सामना 8 मार्च को न्यूजीलैंड के साथ फाइनल में होने वाला है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले इस महामुकाबले से पहले हम आपके लिए एक ऐसा रिकॉर्ड लेकर आए हैं, जिसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे. ये अनोखा रिकॉर्ड इंडियन क्रिकेट टीम के जुड़ा हुआ है. 

Advertisment

टीम इंडिया ने इंग्लैंड को सेमीफाइनल में हराने के बाद बाहर कर ये रिकॉर्ड अपने नाम किया है. इसके साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान और श्रीलंका की क्रिकेट टीमों के बाद ये रिकॉर्ड अपने नाम किया है. ऐसा करने वाली वो टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास की तीसरी टीम बन गई है. 

दरअसल, भारतीय क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप के लगातार दो फाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम बन गई है. उसने पाकिस्तान और श्रीलंका के बाद ये उपलब्धि हासिल की है. टी20 फॉर्मेट में लगातार दो विश्व कप फाइनल में पहुंचना आसान नहीं होता है. लेकिन अब इस काम को भारतीय क्रिकेट टीम ने भी अंजाम दे दिया है. 

अभी तक इस खास उपलब्धि को सिर्फ तीन टीमों ने ही हासिल किया है, जिसमें पाकिस्तान, श्रीलंका और भारत के नाम शामिल हैं. इन तीनों ही टीमों ने अलग-अलग समय पर लगातार दो टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में जगह बनाई है. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

लगातार 2 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल खेलने वाली टीमें

टीमपहला फाइनलदूसरा फाइनल
पाकिस्तान20072009
श्रीलंका20122014
भारत20242026

पाकिस्तान – 2007 और 2009

पाकिस्तान क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप के लगातार दो बार फाइनल में जगह बनाने वाली पहली टीम है. पाकिस्तान ने शुरुआती दौर में 2007 और फिर 2009 में लगातार दो बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में प्रवेश किया था. पाकिस्तान को 2007 फाइनल मुकाबले में भारत से हार का सामना करना पड़ा था. भारत पहली बार टी20 फॉर्मेट का चैंपियन बना था. 

इसके बाद जब दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप को साल 2009 में होस्ट किया गया तब पाकिस्तान ने लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई और खिताब अपने नाम किया. पाकिस्तान ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर खिताब अपने नाम किया और पहली बार चैंपियन बनी.

श्रीलंका – 2012 और 2014

श्रीलंका क्रिकेट टीम ने टी20 क्रिकेट में अपना लोहा मनवाया और लगातार दो बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में प्रवेश किया. श्रीलंका ने पहली बार 2012 में खेले गए टी20 विश्व कप में फाइनल तक का सफर तय किया. फाइनल में उसे वेस्टइंडीज से हार मिली थी.

इसके बाद श्रीलंका ने 2014 के टी20 विश्व कप में एक बार फिर से जगह बनाई. श्रीलंका ने फाइनल में भारत को हराकर टी20 विश्व कप का खिताब जीत लिया और पहली बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया.

भारत – 2024 और 2026

भारतीय क्रिकेट टीम भी अब लगातार दो टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में प्रवेश करने वाली टीम बन गई है. वो ऐसा करने वाली तीसरी टीम भी है.  2024 के टी20 विश्व कप में भारत ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और फाइनल में जगह बनाई. जहां वो साउथ अफ्रीका को हराकर 2007 के बाद दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बना.

अब 2026 के टी20 विश्व कप में एक बार फिर टीम इंडिया फाइनल में पहुंच गई है, जहां पर उसका सामना न्यूजीलैंड की मजबूत टीम से होने वाला है. अब क्या इंडिया लगातार अपने दूसरे फाइनल को जीतकर लगातार दो बार ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम बन पाएंगी. ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने साल 2009 में अपने दूसरे फाइनल में खिताब अपने नाम किया था. वहीं श्रीलंका ने 2014 के अपने दूसरे वर्ल्ड कप में भारत को हराकर खिताब अपने नाम किया था. अब टीम इंडिया क्या अपने लगातार दूसरे वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड को हरा पाएगी. ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा. 

ये भी पढ़ें :IPL 2026 से पहले खुली इस टीम की किस्मत, तूफानी बल्लेबाज ने चौके-छक्के ठोक बिखेरा रंग

ind-vs-nz pakistan Team India T20 world Cup 2026
Advertisment