/newsnation/media/media_files/2026/03/06/ipl-2026-2026-03-06-13-24-42.jpg)
IPL 2026 Photograph: (X/IPL)
IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत जल्द होने वाली है. भारत में मार्च के अंत में टी20 क्रिकेट का धूम-धड़ाका शुरू हो जाएगा. इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण की शुरुआत से पहले ही एक टीम की किस्मत खुल गई है. इस टीम में शामिल हुए एक खिलाड़ी ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से जलवा बिखेर दिया है. इस खिलाड़ी ने विस्फोटक बल्लेबाजी कर चौके-छक्कों की झड़ी लगाकर सभी का ध्यान टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले ही अपनी ओर खींच लिया है.
आपको बता दें कि, आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने की उम्मीद जताई जा रही है. इस टूर्नामेंट में 10 टीमें हिस्सा लेने वाली है. उनमें से एक टीम के खिलाड़ी ने गदर मचा दिया है. ये टीम कोई और नहीं बल्कि आईपीएल के 18 वर्षों में मात्र एक बार खिताब जीतने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु है.
आरसीबी की खुली किस्मत
आरसीबी ने आईपीएल 2025 का खिताब 17 संस्करण के बाद जीता था. रजत पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी ने फाइनल पंजाब किंग्स से खेला था. श्रेयस अय्यर की पंजाब को 6 रनों से हरा दिया था. अब आईपीएल के 19वें संस्करण में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बतौर डिफेंडिंग चैंपियन उतरने वाली है.
ये खिलाड़ी बनेगा तुरुप का इक्का
आरसीबी की किस्मत आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले ही खुल गई है. क्योंकि इस टीम के पास टूर्नामेंट के लिए तुरुप का इक्का आ गया है, जो भारत के मैदान पर चौके-छक्कों की बरसात कर विरोधी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा सकता है. ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के बल्लेबाज जैकब बेथेल हैं, जिन्होंने आईपीएल 2026 से पहले आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में धमाल मचा दिया है.
जैकब बेथेल ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम के सामने तूफानी शतकीय पारी खेली. इस शतक के साथ ही उन्होंने आरसीबी की टीम को सौगात दे दी है. अब आरसीबी इस 22 वर्षीय खिलाड़ी का फायदा आईपीएल 2026 में उठाती हुई नजर आएगी.
जैकब बेथेल ने मचाई तबाही
जैकब बेथेल ने भारत से जीत के लिए मिले 254 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 48 बॉल में 8 चौके और 7 छक्कों के साथ 105 रनों की विस्फोटक शतकीय पारी खेली. इस पारी के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 218.75 का रहा था.
अब रजत पाटीदार की कप्तानी वाली आरसीबी इस खिलाड़ी को प्लेइंग-11 में मौका देकर दमदार प्रदर्शन करवाना चाहेगी. वहीं जैकब के दम पर आरसीबी एक बार फिर आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम करना चाहेगी.
A #T20WorldCup semi-final hundred from Jacob Bethell that will be talked about for a long time. Take a bow 🙌
— ICC (@ICC) March 5, 2026
Watch the highlights from his spectacular innings 👉 https://t.co/PkF4c9Qq0Hpic.twitter.com/08pIgvIVbD
बेथेल के लिए आरसीब ने दिए 2.60 करोड़
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जैकब बेथेल को आईपीएल 2026 के लिए 2.60 करोड़ रुपये में रिटेन किया है. आरसीबी ने उन्हें 2025 में खरीदा था. वो सिर्फ 2 मैच खेले पाए, जिसमें उन्होंने 1 अर्धशतक के साथ 67 रन बनाए. वो बाएं हाथ से स्पिन गेंदबाजी भी कर सकते हैं.
आरसीबी के बड़े और स्टार खिलाड़ी
आरसीबी के पास बड़े खिलाड़ी के रूप में इस बार विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और वेंकटेश अय्यर जैसे नाम शामिल हैं, जो आईपीएल में समय दर समय कमाल करते हुए आए हैं. वहीं नए चेहरों में विहान मल्होत्रा और कनिष्क चौहान जैसे खिलाड़ियों का नाम दर्ज है, जिन्होंने हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम को अंडर-19 वर्ल्ड कप जिताया है.
Everything to play for brings out the finest of knocks at the #T20WorldCup 🙌
— ICC (@ICC) March 6, 2026
Watch India take on New Zealand, broadcast details 📲https://t.co/NPykWM7qqYpic.twitter.com/6aINqu1EHM
आरसीबी का फुल स्क्वाड
विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, जितेश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा, अभिनंदन सिंह, जैकब बेथेल, नुवान तुषारा, रसिक डार, स्वप्निल सिंह, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफ़ी, सात्विक देसवाल, मंगेश यादव, जॉर्डन कॉक्स, विक्की ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान.
ये भी पढ़ें : टीम इंडिया ने फाइनल में पहुंचते ही बनाए 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो आज तक नहीं बना पाई दुनिया की कोई भी टीम
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us