/newsnation/media/media_files/2026/03/06/t20-world-cup-2026-2026-03-06-10-11-18.jpg)
T20 World Cup 2026 Photograph: (Image Source: ICC)
T20 World Cup 2026 के सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर टीम इंडिया ने फाइनल में जगह बना ली है. वहीं, न्यूजीलैंड की टीम पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में पहुंची. ऐसे में अब 8 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड के बीच ग्रैंड फिनाले खेला जाएगा. ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. मगर, फाइनल में पहुंचते ही भारतीय टीम ने वो कारनामा कर दिया है, जो आज तक दुनिया की कोई भी टीम नहीं कर सकी.
टीम इंडिया ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
Marching towards the #Final 👏
— BCCI (@BCCI) March 5, 2026
A step away from 𝙂𝙡𝙤𝙧𝙮 🏆#TeamIndia is into the #T20WorldCup finale 🥳
Scorecard ▶️ https://t.co/LxSBs3EDPx#MenInBlue | #ENGvINDpic.twitter.com/6BBNkNw2aB
भारतीय क्रिकेट टीम ने टी-20 विश्व कप 2026 के फाइनल का टिकट कटा लिया है. ये चौथी बार होगा, जब भारत इस टूर्नामेंट का फाइनल खेलने वाला है. इसी के साथ टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया है और चौथी बार फाइनल में पहुंचने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है. इससे पहले कोई टीम ऐसा नहीं कर सकी.
WE ARE INTO THE FINAL 🥳#TeamIndia win by 7⃣ runs in Mumbai 🙌
— BCCI (@BCCI) March 5, 2026
Scorecard ▶️ https://t.co/LxSBs3EDPx#T20WorldCup | #MenInBlue | #ENGvINDpic.twitter.com/C6Yh6ZTd7d
पहली बार हुआ है ऐसा
सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराने के साथ ही टीम इंडिया ने ग्रैंड फिनाले में एंट्री की. भारत ने टी-20 विश्व कप 2024 में खिताबी जीत दर्ज की थी और अब वह अपनी ट्रॉफी को डिफेंड करने मैदान पर उतरने वाली है. ये पहली बार होगा जब इस टूर्नामेंट की डिफेंडिंग चैंपियन फाइनल में अपनी ट्रॉफी बचाने उतरेगी. इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ था.
A fourth #T20WorldCup Final for India beckons after victory in an absolute run-fest in Mumbai against England 💪
— ICC (@ICC) March 5, 2026
Read more on the thrilling action 👉 https://t.co/WPnrajAt2Gpic.twitter.com/lPbOgKfWW4
भारत ने छोड़ा ऑस्ट्रेलिया को पीछे
टी-20 विश्व कप 2026 के फाइनल में पहुंचते ही भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया का एक बहुत ही बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है. अब तक सबसे ज्यादा बार आईसीसी फाइनल्स खेलने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम पर दर्ज था. मगर, अब ये रिकॉर्ड भारत ने अपने नाम कर लिया है. कंगारू टीम ने आईसीसी इवेंट्स में अब तक 14 फाइनल्स खेले हैं, जबकि भारतीय टीम 15वां फाइनल खेलने मैदान पर उतरने वाली है.
ये भी पढ़ें: T20 विश्व कप में भारत ने कितनी बार फाइनल खेला है? क्या पहले कभी हुआ है न्यूजीलैंड से सामना...
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us