T20 विश्व कप में भारत ने कितनी बार फाइनल खेला है? क्या पहले कभी हुआ है न्यूजीलैंड से सामना...

T20 World Cup 2026 में भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली है. आइए जानते हैं टीम इंडिया कितनी बार सेमीफाइनल में पहुंची है.

T20 World Cup 2026 में भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली है. आइए जानते हैं टीम इंडिया कितनी बार सेमीफाइनल में पहुंची है.

author-image
Sonam Gupta
New Update
T20 World Cup

T20 World Cup Photograph: (Image Source: X/BCCI)

T20 World Cup 2026 के सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड को हराकर टीम इंडिया फाइनल में पहुंच चुकी है. अब 8 मार्च को भारत, न्यूजीलैंड के साथ ग्रैंड फिनाले खेलेगा, जिसे जीतकर वह ट्रॉफी को अपने पास बरकरार रखना चाहेगा. मगर, आइए इससे पहले जान लेते हैं कि क्या इससे पहले कभी इस टूर्नामेंट में भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मैच खेला गया है? साथ ही ये भी जान लेते हैं कि कितनी बार टीम इंडिया ने फाइनल में जगह बनाई है?

Advertisment

कितनी बार फाइनल में पहंचा है भारत?

टी-20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर भारतीय टीम ने फाइनल में जगह बना ली है. टीम इंडिया चौथी बार इस टूर्नामेंट का फाइनल खेलने के लिए तैयार है. जी हां, भारतीय टीम इससे पहले 3 बार टी-20 विश्व कप का फाइनल खेल चुकी है. आपको बता दें, फाइनल में पहुंचने के साथ ही भारत ने इतिहास रच दिया है. वह टूर्नामेंट में चौथी बार फाइनल में पहुंचने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है.

न्यूजीलैंड ने कितनी बार फाइनल खेला?

T20 विश्व कप के इतिहास में जहां भारत चौथी बार फाइनल खेलने उतरेगा, वहीं न्यूजीलैंड की टीम महज अपना दूसरा फाइनल खेलेगी. इससे पहले 2021 में कीवी टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था, जिसमें उन्होंने 8 विकेट से जीत दर्ज की थी. आपको बता दें, इससे पहले 2019-2021 संस्करण का फाइनल मैच भी भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया था, जिसमें कीवी टीम ने भारत को मात देकर अपनी पहली आईसीसी ट्रॉफी जीती थी.

क्या न्यूजीलैंड से हुआ है फाइनल में सामना?

T20 विश्व कप के इतिहास में पहली बार भारत और न्यूजीलैंड की टीमें फाइनल में भिड़ने वाली हैं. लेकिन, चैंपियंस ट्रॉफी 2024 के फाइनल मैच में न्यूजीलैंड को ही हराकर खिताबी जीत दर्ज की थी, जहां दोनों टीमों का आमना-सामना हुआ था.

2 बार चैंपियन बन चुका है भारत

टी-20 विश्व कप के इतिहास में भारत ने 2 बार खिताबी जीत दर्ज की है. पहली जीत टी-20 विश्व कप 2007 में आई थी, जब भारत ने फाइनल मैच में पाकिस्तान को हराकर ट्रॉफी उठाई थी. वहीं, दूसरी ट्रॉफी भारत ने टी-20 विश्व कप 2024 के फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर जीती थी. वहीं, न्यूजीलैंड की बात करें, तो न्यूजीलैंड की टीम अब तक एक बार भी ट्रॉफी नहीं जीत  सकी है.

ये भी पढ़ें: संजू सैमसन नहीं, कैप्टन सूर्या ने टीम के इस शख्स को दिया सेमीफाइनल जीतने के बाद क्रेडिट

Team India ind-vs-nz ind-vs-eng T20 World Cup
Advertisment