T20 World Cup 2026: कोलंबो में पाकिस्तानी ने ऑस्ट्रेलियाई फैन से की बदतमीजी, हाथा-पाई की आई नौबत, देखें वीडियो

कोलंबो से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पाकिस्तानी कंटेन्ट क्रियेटर ऑस्ट्रेलियाई समर्थक के साथ बदतमीजी करता हुआ नजर आ रहा है. सोशल मीडिया पर इस शख्स को बैन करने की भी मांग की जा रही है.

कोलंबो से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पाकिस्तानी कंटेन्ट क्रियेटर ऑस्ट्रेलियाई समर्थक के साथ बदतमीजी करता हुआ नजर आ रहा है. सोशल मीडिया पर इस शख्स को बैन करने की भी मांग की जा रही है.

author-image
Mohit Kumar
New Update
T20 World Cup 2026: कोलंबो में पाकिस्तानी ने ऑस्ट्रेलियाई फैन से की बदतमीजी, हाथा-पाई की आई नौबत, देखें वीडियो

T20 World Cup 2026: कोलंबो में पाकिस्तानी ने ऑस्ट्रेलियाई फैन से की बदतमीजी, हाथा-पाई की आई नौबत, देखें वीडियो Photograph: (Image Source - Saud Jarwar)

T20 World Cup 2026: भारत और श्रीलंका की मेजबानी में टी20 वर्ल्डकप 2026 खेला जा रहा है. आईसीसी के करार के अनुसार  पाकिस्तान क्रिकेट टीम अपने सभी मुकाबले श्रीलंका में खेल रही है. शेड्यूल के अनुसार ऑस्ट्रेलिया भी ग्रुप स्टेज में अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलने वाली है. इसी बीच कोलंबो से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पाकिस्तानी कंटेन्ट क्रियेटर ऑस्ट्रेलियाई समर्थक के साथ बदतमीजी करता हुआ नजर आ रहा है. सोशल मीडिया पर इस शख्स को बैन करने की भी मांग की जा रही है. 

Advertisment

पाकिस्तानी कंटेन्ट क्रियेटर ने की बदतमीजी 

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि पाकिस्तानी कंटेन्ट क्रियेटर सौद जरावर ऑस्ट्रेलियाई फैन जैक से उलझते हैं. शुरुआत में सौद कहते हैं कि मैंने जैक को ढूंढ लिया है जो पाकिस्तानी खिलाड़ियों का मजाक उड़ाते हैं. इसके बाद उनके पास जाकर बोलते हैं किमैं आपके लिए एक् गिफ्ट लाया हूं और फिर जेब से सैंड पेपर निकाल लेते हैं. यह देखकर जैक को गुस्सा आ जाता है और वो पहले कैमरा से मुंह फेर लेते हैं फिर सौद को सबक सिखाने के लिए जवाब देते हैं. इतने में ही दोनों के बीच गहमा-गहमी बढ़ जाती है, बात धक्का-मुक्की तक पहुंच जाती है. 

यहां देखें वीडियो - 

यह भी पढ़ें - IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा खेलेंगे या नहीं? साथी खिलाड़ी ने दिया अपडेट

कैसे हुई शुरुआत? 

जैक को ऑस्ट्रेलिया के हर मुकाबले में देखा जाता है, पहली बार वर्ल्डकप 2023 के दौरान वह वायरल हुए जहां उनके लुक्स को इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन से जोड़ा जाने लगा. जानकारी के अनुसार जैक ने अपने एक वीडियो में पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक के बॉलिंग एक्शन का मजाक उड़ाया. इसके जवाब में सौद जरावर ने सैंड पेपर से उनको चिढ़ाया. क्योंकि साल 2018 में ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ और पीटर हैंड्सकॉम्ब ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच के दौरान सैंड पेपर से बॉल टैम्परिंग की थी. 

उस्मान तारिक को लेकर विवाद क्यों? 

पाकिस्तान के स्पिन गेंदबाज उस्मान तारिक इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं. वह राउंड आर्म एक्शन से रनअप में रुक कर गेंद डालते हैं, जिससे ऐसा लगता है कि वह भट्टा गेंद डाल रहे हैं. आईसीसी ने अभी तक उनके ऊपर कोई एक्शन नहीं लिया है. हाल ही में ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच टी20 सीरीज खेली गई थी, इस दौरान कैमरन ग्रीन उस्मान के खिलाफ आउट होने के बाद उनके एक्शन को लेकर नाराज नजर आए थे. बता दें कि तारिक ने आखिरी 5 टी20 मुकाबलों में 14 विकेट हासिल किए हैं. 

यह भी पढ़ें - IPL 2026: यशस्वी जायसवाल नहीं, ये खिलाड़ी बनने वाला है राजस्थान रॉयल्स का कप्तान, जल्द हो सकता है ऐलान

T20 world Cup 2026
Advertisment