/newsnation/media/media_files/2026/02/13/ipl-2026-riyan-parag-likely-to-become-rajasthan-royals-captain-instead-of-yashasvi-jaiswal-2026-02-13-10-52-53.jpg)
IPL 2026: यशस्वी जायसवाल नहीं, ये खिलाड़ी बनने वाला है राजस्थान रॉयल्स का कप्तान, जल्द हो सकता है ऐलान Photograph: (Image Source - Rajasthan Royals/X))
IPL 2026: मौजूदा समय में भारतीय सरजमीं पर टी20 वर्ल्डकप 2026 की धूम मची हुई है, इस टूर्नामेंट के खत्म होने के बाद टी20 क्रिकेट का सबसे बड़ा मेला भी सजने वाला है. मार्च के तीसरे हफ्ते में इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन की शुरुआत होने वाली है. 16 दिसंबर को ऑक्शन हुआ था, इससे पहले राजस्थान रॉयल्स ने अपने पूर्व कप्तान संजू सैमसन को चेन्नई सुपर किंग्स में ट्रेड कर लिया था. ऐसे में फ्रेंचाईजी को कप्तान की तलाश थी, ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राजस्थान ने अपना नया कप्तान चुन लिया है. जल्द ही इसको लेकर आधिकारिक ऐलान भी कर दिया जाएगा.
ये खिलाड़ी बन सकता है कप्तान
ईएसपीएन क्रिकइन्फो के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार रियान पराग आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान होने वाले हैं. कप्तानी के लिए स्टार भारतीय बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के नाम की भी चर्चा थी, लेकिन खबरों की माने तो फ्रेंचाईजी मैनेजमेंट ने रियान के नाम पर मुहर लगा दी है, उन्होंने आईपीएल 2025 में संजू सैमसन की गैर हाजिरी में कप्तानी की थी. संभवतः इसी कारण उन्हें अब पूरे सीजन के लिए टीम की जिम्मेदारी मिलने जा रही है.
🚨 RIYAN PARAG AS NEW RR CAPTAIN 🚨
— Tanuj (@ImTanujSingh) February 13, 2026
- Riyan Parag is all set to become the New Captain of Rajasthan Royals in the IPL. (ESPNcricinfo). pic.twitter.com/aXDW3BgIuJ
यह भी पढ़ें - IND vs NAM: ईशान किशन ने टी20 वर्ल्ड कप में रचा इतिहास, धोनी को पीछे छोड़ ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय
कैसा है रियान पराग का रिकॉर्ड
आईपीएल 2025 में संजू सैमसन ने चोटिल होने के चलते लगभग आधा सीजन नहीं खेला था. ऐसे में रियान पराग को 8 मुकाबलों में कप्तानी करने का मौका मिला था, हालांकि इसमें से उन्हें सिर्फ 2 में जीत नसीब हुई जो सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आई. इसके अलावा रियान को घरेलू क्रिकेट में भी कप्तानी करने का अनुभव है, उन्होंने रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में असम की अगुवाई की है.
आईपीएल 2026 के लिए राजस्थान रॉयल्स का स्क्वाड -
रवींद्र जडेजा, सैम करन, डोनावन फरेरा, संदीप शर्मा, शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, लुहान ड्रे प्रिटोरियस, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, युधवीर चरक, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, क्वेनय मफाका, नान्द्रे बर्गर, रवि बिश्नोई, सुशांत मिश्रा, यश राज पुंज, विग्नेश पुथुर, रवि सिंह, अमन राव, बृजेश शर्मा, एडम मिल्न, कुलदीप सेन.
यह भी पढ़ें - IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा खेलेंगे या नहीं? साथी खिलाड़ी ने दिया अपडेट
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us