/newsnation/media/media_files/2026/02/12/ishan-kishan-2026-02-12-21-27-15.jpg)
Ishan Kishan Photograph: (X/BCCI)
Ishan Kishan Record: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन का बल्ला इन दिनों आग उलग रहा है. ईशान टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बतौर विकेटकीपर खेल रहे हैं. ईशान किशन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नामीबिया के खिलाफ मैच में शानदार अर्धशतक लगाया और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. ईशान ने सिर्फ 20 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था. इसी के साथ उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में इतिहास रच दिया है.
ईशान किशन ने एमएस धोनी को छोड़ा पीछे
ईशान किशन टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में भारत की ओर से अर्धशतक लगाने वाले पहले विकेटकीपर बन गए हैं. इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप में भारत की ओर से बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड एमएस धोनी के नाम था. धोनी ने टी20 वर्ल्ड कप में बतौर विकेटकीपर 45 रन बनाए थे. अब ईशान किशन ने उन्हें पीछे छोड़ दिया है. इतना ही नहीं यह टी20 वर्ल्ड कप में भारत की ओर से ये संयुक्त रूप से तीसरी सबसे तेज फिफ्टी है.
टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर
- ईशान किशन 61 रन
- एमएस धोनी - 45 रन
- ऋषभ पंत - 42 रन
भारत की ओर से टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज फिफ्टी
युवराज सिंह - 12 गेंद VS बनाम इंग्लैंड, साल 2007
केएल राहुल - 18 गेंद VS स्कॉटलैंड, साल 2021
रोहित शर्मा - 19 गेंद VS ऑस्ट्रेलिया, साल 2024
युवराज सिंह - 20 गेंद VS ऑस्ट्रेलिया, साल 2007
ईशान किशन - 20 गेंद VS नामीबिया, साल 2026
रोहित शर्मा के क्लब में शामिल हुए ईशान किशन
ईशान किशन ने नामीबिया के खिलाफ पावरप्ले में ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था. इसी के साथ उन्होंने रोहित शर्मा और केएल राहुल की क्लब में एंट्री मार ली है. ईशान अब रोहित और केएल राहुल के बाद टी20 वर्ल्ड कप के पावरप्ले में अर्धशतक पूरा करने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं.
टी20 वर्ल्ड कप पावरप्ले में फिफ्टी पूरा करने वाले भारतीय खिलाड़ी
रोहित शर्मा - 51 रन (21 गेंद, VS ऑस्ट्रेलिया, साल 2024
केएल राहुल - 50 रन (19 गेंद, VS स्कॉटलैंड, साल 2021
ईशान किशन - 50 रन (20 गेंद VS नामीबिया, साल 2026
यह भी पढ़ें: IND vs NAM: संजू सैमसन को 11 साल बाद मिली ये खुशी, दिल्ली में एक बड़ा सपना हुआ पूरा
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us