IND vs NAM: संजू सैमसन को 11 साल बाद मिली ये खुशी, दिल्ली में एक बड़ा सपना हुआ पूरा

Sanju Samson: भारतीय स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप में अपना डेब्यू मैच खेलने उतरे हैं.

Sanju Samson: भारतीय स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप में अपना डेब्यू मैच खेलने उतरे हैं.

author-image
Roshni Singh
New Update
Sanju Samson

Sanju Samson Photograph: (ANI)

Sanju Samson: भारतीय स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को टी20 वर्ल्ड कप में पहला मैच खेलने में 11 साल लग गए हैं. संजू सैमसन ने 2015 में अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था, लेकिन अब 11 साल बाद उन्हें टी20 वर्ल्ड कप में डेब्यू करने का मौका मिला है. संजू का टी20 वर्ल्ड कप खेलने का सपना दिल्ली में पूरा हुआ है. 

Advertisment

संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप में किया डेब्यू

संजू सैमसन ने 19 जुलाई 2015 को भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था, लेकिन उन्हें टी20 वर्ल्ड कप में कभी डेब्यू का मौका नहीं मिला. हालांकि पिछली बार टी20 वर्ल्ड कप 2024 में वो टीम इंडिया का हिस्सा थे और चैंपियन बने थे, लेकिन पूरे टूर्नामेंट में खेले गए 8 मैचों में से एक भी मैच में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था. अब 2026 में उनका सपना पूरा हुआ है.

अभिषेक शर्मा की जगह ओपनिंग कर रहे हैं संजू सैमसन

संजू सैमसन दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में नामीबिया के खिलाफ अपना टी20 वर्ल्ड कप डेब्यू मैच खेल रहे हैं. इस बार भी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में संजू सैमसन बिना डेब्यू के रह जाते, क्योंकि अभिषेक शर्मा के साथ ईशान किशन ओपनिंग कर रहे थे, लेकिन अभिषेक शर्मा बीमार होने की वजह से नामाबिया के खिलाफ मैच से बाहर हो गए, जिसके बाद संजू सैमसन की किस्मत चमकी और उन्हें टी20 वर्ल्ड कप में डेब्यू करने का मौका मिल गया. अब भारत के लिए इस मैच में संजू सैमसन और ईशान किशन ओपनिंग करने उतरेंगे. 

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11:

भारत की प्लेइंग 11: संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती.

नामीबिया की प्लेइंग 11: लॉरेन स्टीनकैंप, जनवरी फ्राइलिनक, जनवरी निकोल लोफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जे जे स्मिट, जेन ग्रीन (विकेटकीपर), रुबेन ट्रम्पेलमैन, मालन क्रूगर, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, बेन शिकोंगो, मैक्स हेंगो.

यह भी पढ़ें:  IND vs PAK T20 मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-4 प्लेयर्स इस बार नहीं आएंगे नजर, सिर्फ एक खिलाड़ी है टीम का हिस्सा

T20 world Cup 2026 sanju-samson
Advertisment