/newsnation/media/media_files/2026/02/12/virat-kohli-ind-vs-pak-2026-02-12-17-19-50.jpg)
Virat Kohli IND vs PAK Photograph: (ANI)
IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो के प्रेमदास स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमें जब भी सामने-सामने होती है तो एक हाईवोल्टेज मुकाबला देखने को मिलता है. इस बार भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 इंटरनेशनल मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 प्लेयर्स में खेलते नजर नहीं आएंगे.
विराट कोहली
भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम दर्ज है. कोहली ने साल 2012 से 2024 तक कुल 11 टी20 मैच खेले हैं. इस दौरान 11 पारियों में खेलते हुए कोहली ने 492 रन बनाए हैं, जिसमें 5 अर्धशतक शामिल है. विराट का बेस्ट स्कोर नाबाद 82 रन रहा है. विराट कोहली टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं.
मोहम्मद रिजवान
इस मामले में दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान हैं. उन्होंने साल 2021-2024 तक कुल 5 टी20 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान 5 पारियों में रिजवान ने कुल 228 रन बनाए हैं. उन्होंने 2 अर्धशतक लगाए हैं. रिजवान का हाईस्कोर नाबाद 79 रन रहा है. रिजवान ने अब तक रिटायरमेंट नहीं ले ही, लेकिन वो लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे हैं.
शोएब मलिक
भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 इंटरनेशनल मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर शोएब मलिक हैं. मलिक ने 9 मैचों की 8 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 164 रन बनाए हैं. इस दौरान शोएब मलिक के बल्ले से सिर्फ एक अर्धशतक निकला है. उनका हाईस्कोर नाबाद 57 रन है. शोएब मलिक टी20 से संन्यास ले चुके हैं.
मोहम्मद हाफीज
इस लिस्ट में मोहम्मद हाफीज का भी नाम शामिल हैं. भारत-पाकिस्तान टी20 मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में हफीज चौथे नंबर पर हैं. उन्होंने 3 मैचों की 3 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए कुल 156 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतक लगाए हैं. मोहम्मद हाफीज का बेस्ट स्कोर 58 रन है. मोहम्मद हाफीज भी क्रिकेट को अलविदा कह दिए हैं.
सहिबजादा फरहान
वहीं इस मामले में तीसरे नंबर पर सहिबजादा फरहान हैं. जो इस वक्त टी20 वर्ल्ड कप 2026 का हिस्सा हैं और पाकिस्तान के लिए प्लेइंग 11 में भी खेल रहे हैं. सहिबजादा फरहान अब तक भारत के खिलाफ सिर्फ 3 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उन्होंने कुल 155 रन बनाए हैं.
यह भी पढ़ें: ICC टूर्नामेंट में टूटा पाकिस्तानी प्लेयर का 30 साल पुराना रिकॉर्ड, ओमान के 43 वर्षीय खिलाड़ी ने रचा नया इतिहास
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us