/newsnation/media/media_files/2026/02/12/mohammad-nadeem-oman-player-2026-02-12-15-57-21.jpg)
Mohammad Nadeem Oman Player Photograph: (X/ICC, OfficialSLC)
Sri Lanka vs Oman: श्रीलंका ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच में ओमान को 105 रनों के बड़े अंतर से हराया. टूर्नामेंट में श्रीलंका ने लगातार दूसरी जीत हासिल कर ग्रुप स्टेज में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली. वहीं ओमान के लिए इस मैच में अनुभवी बल्लेबाज मोहम्मद नदीम सिर्फ अर्धशतक लगाने में कामयाब हो सके. इसी के अर्धशतक के दम पर मोहम्मद नदीम ने इतिहास रच दिया है.
मोहम्मद नदीम ने तोड़ा पाकिस्तानी खिलाड़ी का रिकॉर्ड
मोहम्मद नदीम ने 43 साल और 161 दिन की उम्र में अर्धशतक लगाने वाले आईसीसी के किसी टूर्नामेंट इतिहास में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं. इससे पहले यह रिकॉर्ड नीदरलैंड्स के खिलाड़ी फ्लेवियन अपोंसो के नाम दर्ज था. उन्होंने साल 1996 में पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप मैच में 43 साल और 121 दिन की उम्र में अर्धशतक लगाने का कारनामा किया था. अब मोहम्मद नदीम ने पाकिस्तानी खिलाड़ी को 30 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है.
A battling half-century from Mohammad Nadeem for Oman against Sri Lanka👏
— ICC (@ICC) February 12, 2026
It is one of the @marriottbonvoy Milestones of the #T20WorldCup 2026.
📝: https://t.co/Vpv1Ytwuwopic.twitter.com/9e6gLkOkfc
मोहम्मद रिजवान का शर्मनाक रिकॉर्ड की हुई बराबरी
इतना ही नहीं दिलचस्प बात यह भी है कि टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का संयुक्त रूप से सबसे धीमा अर्धशतक भी मोहम्मद नदीम के नाम दर्ज हो गया. उन्होंने इस मामले में भी पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान की बराबरी कर ली है. पिछली बार टी20 वर्ल्ड कप 2024 में मोहम्मद रिजवान ने 52 गेंदों पर अपना फिफ्टी पूरा किया गया था.
दासुन शनाका ने रचा इतिहास
इस मैच की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 5 विकेट पर 225 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. श्रीलंका के लिए 3 बल्लेबाजों ने शानदार अर्धशतक लगाया. कुसल मेंडिस 45 गेंदों पर 61 रन बनाए. जबकि पवन रथनायके ने सिर्फ 28 गेंदों पर 60 रनों की तूफानी पारी खेली. वहीं कप्तान दासुन शनाका ने 20 गेंदों पर 50 रनों की विस्फोटक पारी खेली. दासुन शनाका ने सिर्फ 19 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था. इसी के साथ शनाका टी20 इंटरनेशनल में श्रीलंका के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.
यह भी पढ़ें: T20 World Cup के इतिहास में भारत-पाकिस्तान का इतनी बार हुआ सामना, जानिए किसने कितनी बार जीता मैच
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us