/newsnation/media/media_files/2025/02/27/I3ZmAZWpg9AoxiPec5tN.jpg)
Asia Cup 2025 tentative schedule comes out there can be 3 clash between India vs Pakistan Photograph: (X )
T20 World Cup : भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच 15 फरवरी को क्रिकेट फैंस को एक बार फिर धमाकेदार मुकाबला देखने के लिए मिलने वाला है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 27वें मैच में कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में इन दोनों टीमों की टक्कर होने वाली है. ऐसे में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव एक बार फिर सलमान अली आगा की कप्तानी वाली पाकिस्तान को हराकर भारत का दबदबा पाकिस्तान पर बनाए रखना चाहेंगे. लेकिन उससे पहले आज हम आपको भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में कितनी बार टक्कर हुई है. इस दौरान कौन सी टीम ने कितनी बार बाजी मारी है. इस बारे में बताने वाले हैं.
भारत-पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप में हुए कितने मैच
भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अब तक कुल 8 मुकाबले खेले गए हैं. इसमें से 6 बार भारत को जीत मिली है, जबकि पाकिस्तान सिर्फ 1 मैच में जीत हासिल कर पाया है. इन दोनों के बीच एक मैच टाई हुआ था, जिसका नतीजा बॉल आउट से निकला और भारत को विजेता घोषित किया गया. इस हिसाब से भारत को पाकिस्तान के ऊपर कुल मिलाकर 7 जीत टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में मिल चुकी हैं.
🚨 Toss Update 🚨
— BCCI (@BCCI) October 24, 2021
Pakistan have elected to bowl against #TeamIndia. #T20WorldCup#INDvPAK
Follow the match ▶️ https://t.co/eNq46RHDCQpic.twitter.com/YT4Y3zTwYP
टी20 वर्ल्ड कप में कब-कब हुई भारत-पाकिस्तान की टक्कर
- टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत और पाकिस्तान का पहला मैच 14 सितंबर 2007 को खेला गया था. इस मैच में दोनों टीमों 141 रन बना पाईं और मैच टाई हो गया. इसके बाद भारत बॉल आउट में विनर बना था.
- भारत और पाकिस्तान के बीच दूसरा मैच टी20 वर्ल्ड कप 2007 का फाइनल खेला गया था. जो 24 सितंबर 2007 को साउथ अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में खेला गया. इस मैच में भारत ने 5 रनों से जीत दर्ज की थी.
- 30 सितंबर 2012 को भारत और पाकिस्तान के बीच तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप में टक्कर हुई. इस मैच में भारत ने 129 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 8 विकेट से जीत दर्ज की थी. ये मैच कोलंबो में खेला गया था.
- भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का चौथा मैच 22 मार्च 2014 को खेला गया. इस मैच में 130 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया.
- 19 मार्च 2016 को भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप में पांचवीं बार टक्कर हुई. इस मैच में इंडिया ने 118 रनों का पीछा करते हुए पाकिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया.
- भारत और पाकिस्तान के बीच 24 अक्टूबर 2021 में छठवीं बार मैच खेला गया. इस मैच में 151 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हराया था.
- 23 अक्टूबर 2022 को भारत और पाकिस्तान के बीच सातवीं बार मैच खेला गया. इस मैच में भारत ने 160 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 4 विकेट से जीत दर्ज की थी.
- भारत-पाकिस्तान के बीच आठवीं बार मैच टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेला गया. जहां 9 जून को भारत ने 119 रनों का बचाव करते हुए 6 रनों से मैच अपने नाम किया था.
ये भी पढ़ें :IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान के बीच कैसा है टी20 रिकॉर्ड, जानें पिछले 5 मैचों में किस टीम ने कितनी बार हासिल की जीत
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us