IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान के बीच कैसा है टी20 रिकॉर्ड, जानें पिछले 5 मैचों में किस टीम ने कितनी बार हासिल की जीत

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में खेले जाने वाले मैच से पहले हम आपको इन दोनों टीमों के टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के आंकड़ों के बारे में बताने वाले हैं. इसके साथ ही जानिए पिछले 5 मैचों में किसने जीत हासिल की है.

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में खेले जाने वाले मैच से पहले हम आपको इन दोनों टीमों के टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के आंकड़ों के बारे में बताने वाले हैं. इसके साथ ही जानिए पिछले 5 मैचों में किसने जीत हासिल की है.

author-image
Ashik Kumar
New Update
Suryakumar Yadav Statement on IND vs PAK T20 World Cup 2026 Match

Suryakumar Yadav Statement on IND vs PAK T20 World Cup 2026 Match

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच काफी ज्यादा ड्रामे के बाद अब 15 फरवरी को मैच खेला जाने वाला है. इंडियन क्रिकेट टीम सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में सलमान अली आगा की कप्तानी वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम से भिड़ने वाली है. इन दोनों टीमों के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में रविवार शाम 7:00 बजे भिड़ंत होने वाली है.

Advertisment

उससे पहले हम आपको इन दोनों टीमों के बीच खेले गए टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के परिणामों के बारे में बताने वाले हैं. इसके साथ ही हम आपको इन दोनों के बीच हुए पिछले 5 टी20 मैचों के रिजल्ट के बारे में भी बताएंगे. 

भारत-पाकिस्तान का टी20 अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड

भारत और पाकिस्तान के बीच पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच साल 2007 में साउथ अफ्रीका के डरबन में खेला गया था. ये मैच टी20 वर्ल्ड कप के पहले संस्करण का हिस्सा था. इन दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला टाई हो गया था, जिसका फैसला बॉल आउट से निकला था. इसमें भारतीय टीम विनर बनकर उभरी थी.

तब से अब तक भारत और पाकिस्तान के बीच कुल 16 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए हैं. इसमें से भारत ने 13 बार जीत हासिल की है, जबकि पाकिस्तान की टीम को सिर्फ 3 बार जीत नसीब हुई है. 

भारत-पाकिस्तान के पिछले 5 टी20 मैचों का परिणाम

भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए पिछले 5 मैचों की बात करें तो सभी पांचों मैच भारतीय क्रिकेट टीम ने जीते हैं. पाकिस्तान की टीम को एक भी मैच में जीत नसीब नहीं हुई है. भारत ने पाकिस्तान को एशिया कप 2025 में तीन बार हराया, जहां ग्रुप स्टेज में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया. इसके बाद सुपर-4 में 6 विकेट से हराया और एशिया कप 2025 के फाइनल में 5 विकेट से भारत ने पाकिस्तान को हराया. ये सभी मैच दुबई में खेले गए थे. 

पाकिस्तान को भारत पर आखिरी बार कब मिली थी जीत

इससे पहले भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान को न्यूयॉर्क नें 6 रनों से हराया था. भारत पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भी मेलबर्न के मैदान पर 4 विकेट से धूल चटा चुका है. टीम इंडिया के खिलाफ पाकिस्तान की पिछली जीत एशिया कप 2022 में आई थी, जहां भारत को पांच विकेट से हार मिली थी.

ये भी पढ़ें :IND vs NAM: सूर्यकुमार यादव के हाथ लगा तुरुप का इक्का, आज नामीबिया के खिलाफ खेल सकता है मैच

T20 world Cup 2026 India vs Pakistan IND vs PAK
Advertisment