/newsnation/media/media_files/2026/02/12/ind-vs-nam-2026-02-12-10-03-29.jpg)
IND vs NAM Photograph: (x/bcci)
IND vs NAM: भारतीय क्रिकेट टीम आज यानी 12 फरवरी (गुरुवार) को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का अपना दूसरा मुकाबला खेलने वाली है, जहां शाम 7:00 बजे उसकी टक्कर दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में नामीबिया से होने वाली है. इससे पहले टीम इंडिया का नामीबिया से एक बार आमना-सामना हुआ है, उसमें टीम इंडिया ने बाजी मारी थी. अब एक बार फिर सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम गेरहार्ड इरास्मस की नामीबिया को धूल चटाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. उससे पहले सूर्यकुमार यादव के हाथों तुरुप का इक्का लग चुका है, जिसे वो आज प्लेइंग-11 में भी मौका दे सकते हैं.
सूर्यकुमार यादव के हाथ लगा तुरुप का इक्का
दरअसल, भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑफ स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर टीम इंडिया में शामिल हो गए हैं. ऐसे में अब सूर्या के पास नामीबिया के खिलाफ उनको प्लेइंग-11 में शामिल कर मैच प्रैक्टिस देने का मौका होगा. नामीबिया भारत के सामने काफी कमजोर टीम नजर आती है. ऐसे में टीम इंडिया इस मैच में उन खिलाड़ियों को मौका देना चाहेगी, जो अभी तक बेंच पर बैठे हैं या जिन्हें खेलने का मौका नहीं मिल पाया है.
𝘽𝙖𝙘𝙠 𝙞𝙣 𝘽𝙡𝙪𝙚 with a big smile 😊
— BCCI (@BCCI) February 11, 2026
🎥Washington Sundar is raring to go in the #T20WorldCup 🇮🇳
WATCH ▶️ https://t.co/E5Avq0KX9s#TeamIndia | #MenInBlue | #INDvNAM | @Sundarwashi5pic.twitter.com/MWKmqfuZXp
चोट के बाद वापस टीम में लौटे वाशिंगटन सुंदर
वाशिंगटन सुदर चोट के चलते अब तक टीम से बाहर थे. वो न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे. इसके बाद से वो बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में बीसीसीआई ने नेतृत्व में अपनी फिटनेस हासिल करने के लिए पसीना बहा रहे थे. अब उन्होंने दिल्ली में ग्रीन चिट मिलने के बाद टीम इंडिया को ज्वाइन कर लिया है.
ऐसे में कहा जा सकता है कि सूर्या के हाथों अब तुरुप का इक्का लग चुका है. सुंदर टीम के लिए ऑफ स्पिन गेंदबाजी कर सकते हैं, जबकि वो बल्ले के साथ धमाकेदार पारी खेलने और चौके-छक्के लगाने के लिए जाने जाते हैं. आज के मैच में नामीबिया के खिलाफ सूर्यकुमार यादव और टीम मैनेजमेंट के पास टीम में 3 बदलाव करने का मौका होगा.
भारत की प्लेइंग-11 में हो सकते हैं तीन बदलाव
भारत की प्लेइंग-11 में बीमार अभिषेक शर्मा की जगह पर संजू सैमसन, बीमारी से ठीक हो चुके जसप्रीत बुमराह को मोहम्मद सिराज की जगह खिलाने का ऑप्शन होगा. इसके साथ ही रिंकू सिंह को आराम देकर वाशिंगटन सुंदर को बड़े मैचों से पहले मैच प्रैक्टिस देने का मौका होगा.
भारत की संभावित प्लेइंग-11
संजू सैमसन, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती.
ये भी पढ़ें : T20 World Cup 2026: आज भारत समेत इन 6 टीमों के होंगे मुकाबले, जानिए कौन किसके साथ कब और कहां खेलेगा मैच
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us