/newsnation/media/media_files/2026/02/13/t20-world-cup-2026-ind-vs-pak-varun-chakravarthy-gave-update-on-abhishek-sharma-health-2026-02-13-10-17-42.jpg)
T20 world cup 2026 ind vs pak varun Chakravarthy gave update on abhishek sharma health Photograph: (Image Source - BCCI)
T20 World Cup 2026, IND vs PAK: भारतीय क्रिकेट टीम को 15 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला खेलना है, अमेरिका और नामीबिया के खिलाफ बैक टू बैक 2 जीत के बाद मेजबानों के हौसले बुलंद हैं. लेकिन पाक टीम के खिलाफ दबाव इन दोनों मुकाबलों से ज्यादा होने वाला है. चिंता की बात ये है कि सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा इस मुकाबले के लिए फिट हो पाएंगे या नहीं?इसको लेकर सस्पेंस जारी है. नामीबिया के खिलाफ मैच खत्म होने के बाद वरुण चक्रवर्ती ने अभिषेक की हेल्थ पर अपडेट दिया है.
वरुण चक्रवर्ती ने दिया अपडेट
नामीबिया पर जीत दर्ज करने के बाद स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती ब्रॉडकास्टर से बातचीत करने के लिए आए थे. यहां उनसे अभिषेक शर्मा की फिटनेस को लेकर सवाल किया गया. जिसके जवाब में वरुण ने कहा कि अभिषेक ने उनको बताया कि वह जल्द ही वापसी करने वाले हैं. स्पिनर ने कहा,
"मेरी अभिषेक से बात हुई है, वह पहले से काफी अच्छा महसूस कर रहे हैं, उन्होंने आज मैच नहीं खेला लेकिन अभ्यास किया है. उन्होंने मुझे बताया कि वो जल्द ही फिट होकर वापसी करने वाले हैं."
🚨 GOOD NEWS FOR INDIA 🚨
— Mycric (@MyCric101) February 13, 2026
Varun Chakaravarthy said "Abhishek Sharma looks good to play the Pakistan game". [Bharat Sharma from PTI] pic.twitter.com/NUdxIbojg0
यह भी पढ़ें - IND vs NAM: ईशान किशन ने टी20 वर्ल्ड कप में रचा इतिहास, धोनी को पीछे छोड़ ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय
सूर्यकुमार यादव ने टॉस पर किया था खुलासा
भारत बनाम नामीबिया मुकाबले में सूर्यकुमार यादव ने टॉस के वक्त अभिषेक शर्मा के प्लेइंग एलेवन से बाहर होने की पुष्टि की थी. साथ ही उन्होंने कहा था कि वह 1 या 2 मैच मिस कर सकते हैं. अगर ऐसा हुआ तो बाएं हाथ के बल्लेबाज का पाकिस्तान के खिलाफ खेलना मुश्किल हो सकता है. अभिषेक के पास पूरी तरह फिट होने के लिए सिर्फ शनिवार का दिन है, प्रबंधन अंतिम समय तक उनको प्लेइंग एलेवन में शामिल करना चाहेगा. नामीबिया के खिलाफ उनकी जगह संजू सैमसन खेले थे, उन्होंने 8 गेंदों में 22 रन बनाए थे.
अभिषेक को क्या हुआ?
गौरतलब है कि दिल्ली आने के बाद अभिषेक शर्मा की तबीयत खराब हुई, उन्हें पेट संबंधी समस्या का सामना करना पड़ा. 2 दिन तक अस्पताल में भर्ती होने के बाद बुधवार को उनकी छुट्टी हुई. हालांकि संक्रमण होने के कारण उनका वजन कम हो गया है और तेज बुखार भी आ रहा है, इसी वजह से उनके पाकिस्तान के खिलाफ खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है.
यह भी पढ़ें - IND vs NAM: सूर्या की कप्तानी में भारत को मिली लगातार दूसरी जीत, दिल्ली मैच में नामीबिया को 93 रनों से हराया
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us