IND vs NAM: सूर्या की कप्तानी में भारत को मिली लगातार दूसरी जीत, दिल्ली मैच में नामीबिया को 93 रनों से हराया

IND vs NAM: भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने दूसरे मैच में नामीबिया को 93 रनों से हरा दिया है. टीम इंडिया के लिए हार्दिक-ईशान ने शानदार बल्लेबाजी की. इसके बाद हार्दिक और वरुण चक्रवर्ती ने धमाल मचाया.

IND vs NAM: भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने दूसरे मैच में नामीबिया को 93 रनों से हरा दिया है. टीम इंडिया के लिए हार्दिक-ईशान ने शानदार बल्लेबाजी की. इसके बाद हार्दिक और वरुण चक्रवर्ती ने धमाल मचाया.

author-image
Roshni Singh
New Update
Team India

Team India Photograph: (X/BCCI)

IND vs NAM: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में लगातार दूसरी जीत हासिल किया है. भारत ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मैच में नामीबिया को 93 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 209 रन बनाए थे. जवाब में नामीबिया की टीम 18.2 ओवर्स में 116 रनों पर सिमट गई. 

Advertisment

88 रन के स्कोर पर नामीबिया की आधी टीम लौट चुकी थी पवेलियन

नामीबिया की आधी टीम 88 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट चुकी थी. जेन फ्राइलिनक (22), लॉरेन स्टीनकैंप (29), लोफ्टी-ईटन (13), जे जे स्मिट (0) और कप्तान गेरहार्ड इरास्मस (18) रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद मालन क्रूगर के रूप में नामीबिया ने छठां विकेट गंवाया. उन्हें 5 रन के निजी स्कोर पर अक्षर पटेल ने चलता किया.

इसके बाद रुबेन ट्रम्पेलमैन को जसप्रीत बुमराह ने पवेलियन का रास्ता दिखाया. रुबेन ट्रम्पेलमैन 6 रन बनाए. इसके बाद एक ही ओवर में हार्दिक पांड्या ने लगातार 2 गेंद पर 2 विकेट चटकाए. नामीबिया के 5 खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा भी नहीं कर पा सके और पूरी टीम 116 रनों पर सिमट गई है.

वरुण चक्रवर्ती और हार्दिक पांड्या ने की शानदार गेंदबाजी

भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती ने शानदार गेंदबाजी की और 2 ओवर में सिर्फ 7 रन देकर 3 विकेट चटकाए. वहीं हार्दिक पांड्या 4 ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट लिए. अक्षर पटेल को भी 2 विकेट मिला. इसके अलावा जसप्रीत बुमराह, शिवम दुबे और अर्शदीप सिंह को 1-1 सफलता मिली.

ऐसी रही टीम इंडिया की बल्लेबाजी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 8 विकेट पर 209 रनों का स्कोर खड़ा किया. ईशान किशन ने 24 गेंदों पर 61 रनों की शानदार पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 6 चौका और 5 छक्का निकला. हार्दिक पांड्या ने 28 गेंदों पर 52 रनों की विस्फोटक पारी खेली. उनके बल्ले से 4 चौका और 4 छक्का निकला. तिलक वर्मा 21 गेंद पर 25 रन बनाए. शिवम दुबे 16 गेंद पर 23 रन बनाए. संजू सैमसन ने 22 रन और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 12 रनों का योगदान दिया. नामीबिया के लिए कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने सबसे ज्यादा 4 विकेट अपने नाम किए.

यह भी पढ़ें:  IND vs NAM: संजू सैमसन को 11 साल बाद मिली ये खुशी, दिल्ली में एक बड़ा सपना हुआ पूरा

ishan-kishan T20 world Cup 2026
Advertisment