T20 World Cup 2026: पाकिस्तान ने भारत के साथ मुकाबला किया बॉयकॉट, अब ICC ने जारी किया आधिकारिक बयान

1 फरवरी को आईसीसी ने पाकिस्तान के भारत के खिलाफ मुकाबले से दूरी बनाने को लेकर आईसीसी ने प्रेस रिलीज जारी की है. जिसमें उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से दीर्घकालिक नुकसान को ध्यान में रखते हुए अंतिम फैसला लेने को कहा है

1 फरवरी को आईसीसी ने पाकिस्तान के भारत के खिलाफ मुकाबले से दूरी बनाने को लेकर आईसीसी ने प्रेस रिलीज जारी की है. जिसमें उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से दीर्घकालिक नुकसान को ध्यान में रखते हुए अंतिम फैसला लेने को कहा है

author-image
Mohit Kumar
New Update
T20 World Cup 2026: पाकिस्तान ने भारत के साथ मुकाबला किया बॉयकॉट, अब ICC ने जारी किया आधिकारिक बयान

T20 World Cup 2026: पाकिस्तान ने भारत के साथ मुकाबला किया बॉयकॉट, अब ICC ने जारी किया आधिकारिक बयान Photograph: (Image Source - X/Jay Shah/PCB)

टी20 वर्ल्डकप 2026 को लेकर अब एक और विवाद खड़ा हो गया है, पहले बांग्लादेश ने भारत में अपने मुकाबले खेलने से मना कर दिया था तो उन्हें स्कॉटलैंड से रिप्लेस कर दिया गया. वहीं अब पाकिस्तान ने टूर्नामेंट में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर दी है. लेकिन पाक सरकार ने बोर्ड को 15 फरवरी को भारत के खिलाफ खेलने की अनुमति नहीं दी है. पाकिस्तान के इस रुख पर अब इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने अपना आधिकारिक बयान जारी किया है. 

Advertisment

पाकिस्तान के ऐलान पर ICC का बयान 

बीती रात यानि 1 फरवरी को आईसीसी ने पाकिस्तान के भारत के खिलाफ मुकाबले से दूसरी बनाने को लेकर आईसीसी ने प्रेस रिलीज जारी की है. जिसमें उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से दीर्घकालिक नुकसान को ध्यान में रखते हुए अंतिम फैसला लेने को कहा है, आईसीसी ने कहा, 

आईसीसी राष्ट्रीय नीति के मामलों में सरकारों की भूमिका का सम्मान करती है, लेकिन यह निर्णय वैश्विक क्रिकेट के हित में नहीं है और न ही पाकिस्तान में लाखों प्रशंसकों सहित दुनिया भर के प्रशंसकों के कल्याण के लिए उपयुक्त है.आईसीसी को उम्मीद है कि पीसीबी अपने देश में क्रिकेट पर पड़ने वाले महत्वपूर्ण और दीर्घकालिक प्रभावों पर विचार करेगी, क्योंकि इससे वैश्विक क्रिकेट व्यवस्था पर असर पड़ने की संभावना है, जिसका वह स्वयं एक सदस्य और लाभार्थी है.

यह भी पढ़ें - WPL 2026: मुंबई इंडियंस हुई बाहर, यूपी वॉरियर्स को हराकर महिला प्रीमियर लीग के प्लेऑफ में पहुंची दिल्ली कैपिटल्स

समाधान निकालने की करी अपेक्षा 

आईसीसी ने प्रेस रिलीज में आगे कहा कि उनकी प्राथमिकता टी20 वर्ल्डकप 2026 के सफल आयोजन पर है. साथ ही वह पाकिस्तान के हितों की रक्षा करने पर भी ध्यान देने वाला है. आईसीसी ने पाक बोर्ड को समाधान तलाशने को कहा है, आईसीसी की ओर से कहा गया,  

आईसीसी की प्राथमिकता आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप का सफल आयोजन करना है, जो पीसीबी सहित इसके सभी सदस्यों की जिम्मेदारी भी होनी चाहिए. आईसीसी पीसीबी से सभी हितधारकों के हितों की रक्षा करने वाले पारस्परिक रूप से स्वीकार्य समाधान तलाशने की अपेक्षा करती है.  

क्यों पीछे हटा पाकिस्तान? 

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और मोहसिन नकवी के बीच पिछले सोमवार यानि 26 जनवरी को बैठक हुई थी. जिसके बाद नकवी ने ट्वीट किया कि पाकिस्तान टीम की टी20 वर्ल्डकप 2026 में भागीदारी पर अंतिम फैसला 30 जनवरी या 2 फरवरी को लिया जाएगा. बांग्लादेश बनाम आईसीसी प्रकरण में पीसीबी ने बीसीबी का साथ दिया था, इसी के चलते उन्होंने अपना विरोध दर्ज करते हुए भारत के खिलाफ खेलने से इनकार कर दिया है. 

यह भी पढ़ें - Team India को T20 वर्ल्ड कप में बड़ा झटका दे सकता है ये मैच विनर खिलाड़ी, खूब लुटा रहा रन

T20 world Cup 2026
Advertisment