WPL 2026: मुंबई इंडियंस हुई बाहर, यूपी वॉरियर्स को हराकर महिला प्रीमियर लीग के प्लेऑफ में पहुंची दिल्ली कैपिटल्स

WPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने यूपी वॉरियर्स को आखिरी लीग मैच में 5 विकेट से हराकर वूमेंस प्रीमियर लीग 2026 के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है. वहीं मुंबई इंडियंस की टीम बाहर हो गई है.

WPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने यूपी वॉरियर्स को आखिरी लीग मैच में 5 विकेट से हराकर वूमेंस प्रीमियर लीग 2026 के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है. वहीं मुंबई इंडियंस की टीम बाहर हो गई है.

author-image
Roshni Singh
New Update
Delhi Capitals

Delhi Capitals Photograph: (X/WPL)

WPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने महिला प्रीमियर लीग 2026 के प्लेऑफ में क्वालीफाई कर लिया है. दिल्ली कैपिटल्स लगातार चौथी बार प्लेऑफ में पहुंची है. वहीं मुंबई इंडियंस की टीम WPL 2026 से बाहर हो गई है. लीग स्टेज के आखिरी मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने यूपी वॉरियर्स को 5 विकेट से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए यूपी वॉरियर्स 8 विकेट 122 रन ही बना सकी थी. जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने 5 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया.

Advertisment

टीम को जीत दिलाकर नाबाद लौटीं कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स

दिल्ली कैपिटल्स के लिए लॉरा वोल्वार्ड्ट ने सबसे ज्यादा 36 गेंद पर 47 रनों की पारी खेलीं. इस दौरान उनके बल्ले से 7 चौका निकला. वहीं शैफाली वर्मा 29 रन बनाईं. जबकि दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स टीम को जीत दिलाकर नाबाद लौंटी. जेमिमा ने 18 गेंदों पर 34 रनों की नाबाद पारी खेलीं और टीम को प्लेऑफ में पहुंचाया.

ऐसी रही थी यूपी वॉरियर्स की बल्लेबाजी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूपी वॉरियर्स की टीम 8 विकेट पर 122 रन ही बना सकी. टीम के लिए दीप्ति शर्मा ने सबसे ज्यादा 24 रन बनाईं. इसके अलावा शिखा पांडे 23 रन बनाकर नाबाद रहीं. वहीं सिमरन शेख 22 रन बनाईं. दिल्ली कैपिटल्स के लिए मारिज़ैन कप्प ने 3 विकेट चटकाए. जबकि चिनेले हेनरी और श्री चरणी ने 2-2 विकेट लिए. वहीं मिन्नू मणि को एक सफलता मिली.

WPL 2026 एलिमिनेटर में होगी दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स की भिड़ंत

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर रहते हुए सीधे WPL 2026 के फाइनल में अपनी जगह बनाई थी. इसके बाद गुजरात जायंट्स ने एलिमिनेटर मैच के लिए क्वलीफाई किया था. अब एलिमिनेटर मैच में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स का आमना-सामना होगा. इस मैच में जो जितेगा वो फाइनल में आरसीबी के साथ भिड़ेगा. WPL 2026 का एलिमिनेटर मैच 3 फरवरी को खेला जाएगा. इसके बाद 5 फरवरी को WPL 2026 का फाइनल मैच खेला जाएगा.  

यह भी पढ़ें:  भारत के साथ T20 वर्ल्ड कप में नहीं खेलेगा पाकिस्तान, शहबाज शरीफ सरकार का बड़ा फैसला, 15 फरवरी को नहीं होगा IND vs PAK मैच

delhi-capitals WPL 2026
Advertisment