/newsnation/media/media_files/2026/02/01/india-vs-pakistan-2026-02-01-20-36-36.jpg)
India vs Pakistan
Pakistan Boycott Match against India: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 7 फरवरी से हो रहा है, लेकिन इससे पहले एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप में भारत के साथ मैच खेलने से मना कर दिया है. यानी अब 15 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला नहीं खेला जाएगा. पाकिस्तान की सरकार ने बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी है. हालांकि पाकिस्तानी टीम को टी20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए मंजूरी मिल गई है.
बांग्लादेश से शुरू हुआ था विवाद
T20 वर्ल्ड कप 2026 एक महीने पहले ही विवादों में घिर गया था. बीसीसीआई द्वारा आईपीएल से मुस्तफिजुर रहमान को बाहर किए जाने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड काफी नाराज हो गया था. बांग्लादेश ने भारत में खेलने से मना कर दिया और ICC से इस बात की मांग की कि उनके मैच श्रीलंका में आयोजित किए जाएं, लेकिन ICC ने बांग्लादेश की मांग को मानने से इनकार कर दिया, जिसके बाद बांग्लादेश ने टी20 वर्ल्ड कप का बहिष्कार कर दिया.
15 फरवरी को नहीं खेला जाएगा भारत बनाम पाकिस्तान मैच
इस पूरे ड्रामे में पाकिस्तान ने बांग्लादेश का साथ दिया. पाकिस्तान ने भी पहले धमकी दी कि वो भी टी20 वर्ल्ड कप का बॉयकॉट करेगा. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ मोहसिन नकवी ने कुछ दिन पहले कहा था कि उनकी टीम टी20 वर्ल्ड कप खेलेगी या नहीं इसपर हमारी सरकार आखिरी फैसला लेगी. अब पाकिस्तान की सरकार की तरह से बयान जारी कर बताया गया है कि उनकी टीम भारत के खिलाफ 15 फरवरी को मैच नहीं खेलेगी. हालांकि पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेगा. इस मामले के बाद टी20 वर्ल्ड कप एक बार फिर विवादों में घिर गया है.
🚨 PAKISTAN TO BOYCOTT INDIA GAME IN T20 WORLD CUP 🚨
— Johns. (@CricCrazyJohns) February 1, 2026
- Government of Pakistan has granted approval to participate in the T20 World Cup 2026 but not to take field in the match against India on February 15th. pic.twitter.com/bTBR0MY4SP
#ICCT20WORLDCUP | Pakistan will not play the match against India on February 15th, tweets Government of Pakistan pic.twitter.com/4dUN9Xi1EE
— ANI (@ANI) February 1, 2026
यह भी पढ़ें: IND U19 vs PAK U19: पाकिस्तान को रौंदकर वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, वेदांत और आयुष म्हात्रे का धमाल
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us