IND U19 vs PAK U19: पाकिस्तान को रौंदकर वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, वेदांत और आयुष म्हात्रे का धमाल

IND U19 vs PAK U19: पाकिस्तान को 58 रनों से हराकर भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. टीम के लिए कप्तान आयुष म्हात्रे और खिलन पटेल ने 3-3 विकेट लिए.

IND U19 vs PAK U19: पाकिस्तान को 58 रनों से हराकर भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. टीम के लिए कप्तान आयुष म्हात्रे और खिलन पटेल ने 3-3 विकेट लिए.

author-image
Roshni Singh
New Update
IND U19 vs PAK U19

IND U19 vs PAK U19

IND U19 vs PAK U19: पाकिस्तान को हराकर भारत अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 (U19 World Cup 2026) के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. वहीं पाकिस्तान वर्ल्ड कप से बाहर हो गया है. सुपर-6 राउंड के आखिरी मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 58 रनों से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 252 रन बनाए थे. जवाब में पाकिस्तान की टीम 194 रनों पर सिमट गई.

Advertisment

पाकिस्तानी बल्लेबाज नहीं कर पाए कमाल

पाकिस्तान के लिए उस्मान खान ने सबसे ज्यादा 92 गेंदों पर 66 रनों की पारी खेली. वहीं हमजा जहूर 49 गेंद पर 42 रन बनाए. जबकि फरहान यूसुफ ने 39 गेंदों पर 38 रनों की पारी खेली. इसके अलावा पाकिस्तान का कोई बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाया और पूरी टीम 46.2 ओवरों में 194 रनों पर सिमट गई. 

भारत के लिए आयुष म्हात्रे और खिलन पटेल ने की शानदार गेंदबाजी

भारत के लिए कप्तान आयुष म्हात्रे और खिलन पटेल ने 3-3 विकेट चटकाए. इसके अलावा आरएस अंबरीश, हेनिल पटेल, कनिष्क चौहान और विहान मल्होत्रा को 1-1 सफलता मिली. 

ऐसी रही टीम इंडिया की बल्लेबाजी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम 49.5 ओवरों में 252 रनों पर सिमट गई. टीम इंडिया के लिए वेदांत त्रिवेदी ने सबसे ज्यादा 68 रनों की पारी खेली. वहीं कनिष्क चौहान (35), वैभव सूर्यवंशी (30), आरएस अंबरीश (29), विहान मल्होत्रा और खिलन पटेल ने 21-21 रनों का योगदान दिया. पाकिस्तान के लिए अब्दुल सुभान ने 3 विकेट चटकाए. वहीं मोहम्मद सय्याम ने 2 विकेट लिए. जबकि अली रजा, अहमद हुसैन मोमिन कमर और अली हसन बलूच को 1-1 सफलता मिली. 

सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल के लिए कुल 4 टीमें अब तय हो गई है. टीम इंडिया अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी टीम बन गई है. वहीं पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल से बाहर हो गई है. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और अफगानिस्तान ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की थी. 

यह भी पढ़ें:  पाकिस्तान के इस खिलाड़ी पर क्यों छिड़ा विवाद, जानिए क्या T20 World Cup 2026 से पहले चलेगी आईसीसी की तलवार

India vs Pakistan IND vs PAK
Advertisment